BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ओवर स्पीड चलाने वाले 11 बस चालकों पर पर हुई कार्यवाही, 6800/-रूपये समंस शुल्क किया गया वसूल

 

ओव्हर स्पीड के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने,वाहन चालको को धीमें 20 किमी.कि गति से शहर के अंदर वाहन प्रवेश करने की दी गई समझाईश, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उप अधीक्षक यातायात के द्वारा कि गई ओवर स्पीड पर कार्यवाही…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर के द्वारा सड़क दुघर्टना में कमी लाने के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिया गया है। जिस पर आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चंद्रा द्वारा ओवर स्पीड चल रहे 11बसों पर कार्यवाही कर 6800/- रूपए का समंस शुल्क वसूल कर कार्यवाही किया गया। दुर्घटना में कमी लाने यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ओव्हर स्पीड के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने उप पुलिस अधीक्षक यातायात मंणीशंकर चन्द्रा के द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग के माध्यम से ग्राम श्यमातराई नेशनल हाईवे 30 के पास शहर के अन्दर प्रवेश करने वाले बस, ट्रक, हाईवा, ट्रेलर, कार एवं अन्य वाहनों को रोक कर शहर के अन्दर 20 किमी की गति से वाहन चलाने एवं कार चालको को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चालने समझाईश दिया गया।

सभी बस चालकों को यह भी हिदायत दिया गया है कि वे अपनी यूनिफॉर्म पहने, अपनी बसों में हमेशा फस्ट्रेड बाक्स,फायर स्ट्वींगेशर साथ रखें, बसों में किराया सूची चिपका कर रख ताकि किसी भी यात्री से अधिक किराया ना वसूल की जा सके।

प्रेसर हार्न का उपयोग ना करें ,अभी सिर्फ समझाइश दी गई है आगे कार्यवाही भी की जायेगी। ओव्हर स्पीड के कारण हो रही दुर्घटनाओं से आमजनों के बचाव हेतु यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की जाती है की यातायात नियमों का हमेशा पालन करें।

Related Posts