BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ओम प्रकाश पाल ने रायपुर रेंज आईजी का पदभार ग्रहण किया, जानिए रायपुर रेंज के नए आईजी के बारे में

रायपुर। सोमवार को पुलिस विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में दुर्ग रेंज के आईजी ओपी पाल का तबादला दुर्ग रेंज से रायपुर रेंज में किया गया। मंगलवार को ओपी पाल ने रायपुर रेंज के आईजी का पदभार ग्रहण कर लिया। रायपुर रेंज के आईजी डॉ.आनंद छाबड़ा ने उन्हें बुके देकर स्वागत करते हुए चार्ज दिया।

ज्ञात हो कि आईजी ओमप्रकाश पाल उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती से है, इनकी प्रारंभिक शिक्षा बस्ती और गोरखपुर में हुई थी। माध्यमिक, हाईस्कूल और हायरसेकंडरी की शिक्षा इन्होंने नैनीताल से पूरी की। वर्ष 1985 में पढ़ाई पूरी करते ही इन्होंने यूपीएससी के जरिये होने वाले एनडीए की परीक्षा भाग लिया और उसमें चयनित होकर सेना में अफसर बने।

वर्ष 1985 से वर्ष 2000 तक इन्होंने सेना में अपनी सेवाएं दी। पहले चार वर्ष तक ट्रेनिंग की। इस दौरान यह जम्मु-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पदस्थ रहे। 15 वर्षो तक सेना में सेवाए देने के बाद इन्होंने रिटायरमेंट लेने के बाद यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए और वर्ष 2003 में आईपीएस के लिए चयनित हुए।

 

इन्हें ट्रेनिंग जिला बिलासपुर मिला। इसके बाद वर्ष 2005 में इन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई उसके बाद इन्हें पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां इन्होंने वर्ष 2007 तक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2007 में इन्हें पुलिस अधीक्षक धमतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जहां इन्होंने 2009 तक अपनी सेवाएं दी। करीब छह माह यह पुलिस अधीक्षक कोरिया के पद पर रहे। वर्ष 2009 से 2010 तक करीब डेढ़ साल चौथी बटालियन माना में कमांडेंट के पद पर पदस्थ रहे।

दिसम्बर 2010 से अगस्त 2011 तक पुलिस अधीक्षक सरगुजा के पद पर पदस्थ रहे। सितंबर 2011 से फरवरी 2013 तक पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पद पर अपनी सेवाएं दी। फरवरी 2013 से जून 2015 तक पुलिस अधीक्षक रायपुर की जिम्मेदारी संभाली। जून 2015 से फरवरी 2019 तक अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थ रहे। मार्च 2019 से नवम्बर 2021 तक डीआईजी प्रशासन और एसआईबी (नक्सल ऑपरेशन) के पद पर अपनी सेवाएं दी। नवम्बर 2021 में इन्हें रेंज दुर्ग आईजी की जिम्मेदारी दी गई और अब इन्हें रायपुर रेंज आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Posts