BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

ओपी राजभर NDA में हुए शामिल: गृहमंत्री अमित शाह ने किया ऐलान, कहा- यूपी में मिलेगी मजबूती

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट कर कहा कि ओपी राजभर ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है. इससे यूपी में एनडीए को मजबूती मिलेगी…

नईदिल्ली (ए)। कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को इसकी घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राजभर के आने से एनडीए को मजबूती मिलेगी. इससे पहले 14 जुलाई को दोनों नेताओं की मुलाकात भी हुई थी।

अमित शाह ने मुलाकात का एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें राजभर के साथ उनके बेटे अरविंद राजभर भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ओपी राजभर जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया. मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं. राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।”

ओपी राजभर ने भी ट्वीट करके इसकी पुष्टि कर दी है. उन्होंने ट्वीट में अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा, “भाजपा और सुभासपा आए साथ, सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को  सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी.” उन्होंने आगे कहा, “गृह मंत्री भारत सरकार आदरणीय अमित शाह जी से दिल्ली में भेंट हुई और माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया. मैं मा०अमित शाह जी,मा०प्रधानमंत्री जी,मा०मुख्यमंत्री जी,मा०जेपी जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं।”

इस दौरान, उन्होंने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि उधर से हमने बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. हम कभी झूठ नहीं बोलते हैं. अब यूपी में लड़ाई नाम की कोई चीज नहीं है।

Related Posts