BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ओडिसा से लाकर अपने घर मे गांजा रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 01 लाख ₹ कीमती 12 किलो गांजा जप्त

रायपुर। दिनांक 26.07.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कलीनगर पंडरी सिविल लाइन निवासी सुभाष सरकार कुछ दिनों पूर्व ओड़ीसा से गांजा लाकर अपने घर मे छिपाकर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन को आरोपी को गांजा सहित रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन की विशेष टीम का गठन किया गया तथा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर उक्त नामित व्यक्ति को चिन्हित किया जाकर उससे पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह कर रहा था जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी सुभाष सरकार द्वारा अपने घर मे गांजा छिपाकर रखना स्वीकार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कुछ दिनों पूर्व ओड़िया के मलकानगिरी से गांजा को रायपुर बिक्री करने हेतु लाया था। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000 ₹ जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरुद्ध थाना सिविल लाइन में धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार आरोपी – सुभाष सरकार पिता स्व कालीपद सरकार उम्र 43 साल निवासी काली मंदिर पास काली नगर पंडरी थाना सिविल लाइन रायपुर।

Related Posts