साल के मोस्ट अवेटेड ऑस्कर 2024 की अनाउंसमेंट हो चुकी है. इस साल कईं कैटेगिरी में अवॉर्ड दिए गए. चलिए यहां जानते हैं ऑस्कर 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट…
नईदिल्ली (ए)। 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 11 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया. एकेडमी अवॉर्ड्स को ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है और ये फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रेस्टिजियस अवॉर्ड्स में से एक हैं. इस साल एक बार फिर जिमी किमेल ने ऑस्कर अवॉर्ड होस्ट किए. बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर एक्ट्रेस सहित 20 से ज्यादा कैटेगिरी के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिए गए. भारत में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. भारतीय दर्शक सुबह 4 बजे से सुबह 7 बजे तक इवेंट को लाइव देखा गया।
ऑस्कर 2024 में बेस्ट पिक्चर के लिए ‘अमेरिकन फिक्शन’, ‘एनाटोमी ऑफ अ फॉल’, ‘बार्बी’, ‘द होल्ड ओवर्स’, ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’, ‘मैस्ट्रो’, ‘ओपेनहाइमर’, ‘पास्ट लिव्स’, ‘पूअर थिंग्स’ और ‘द जोन ऑफ द इंटेरेस्ट’ नॉमिनेटेड हैं. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ को अब तक सबसे ज्यादा नॉमिनेशन्स मिले हैं।
सबसे ज्यादा इन फिल्मों को मिले नॉमिनेशन
‘ओपेनहाइमर’ को 13 नॉमिनेशन्स मिले वहीं पूअर थिंग्स ‘ओपेनहाइमर’ को कड़ी टक्कर देते हुए 11 नॉमिनेशन्स अपने नाम किया. तीसरे नंबर पर मार्टिन स्कोर्सेसे की ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ है जिसे 10 नॉमिनेशन्स मिले. वहीं ‘बार्बी’ ने टोटल 8 नॉमिनेशन्स के साथ चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई।
ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड है ये भारतीय फिल्म
भारत की शॉर्ट फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड है. फिल्म को निशा पाहुजा ने डायरेक्ट किया है जो कि एक किसान के उस संघर्ष की कहानी है जो वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए करता है।
चौथी बार ऑस्कर होस्ट किया जिमी किमेल ने
ऑस्कर 2024 के इस शानदार इवेंट को एक बार फिर जिमी किमेल होस्ट किया. जिमी को चौथी बार एकेडमी अवॉर्ड्स की मेजबानी करने के लिए चुना गया. अब तक की जानकारी के मुताबिक रयान गोसलिंग ‘बार्बी’ के अपने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग ऑस्कर नॉमिनेटेड “आई एम जस्ट केन” परफॉर्म किया. इसके अलावाजॉन बैटिस्ट, बेकी जी, बिली इलिश और फिनीस, और स्कॉट जॉर्ज और ओसेज भी इवेंट में गाये।
कौन प्रेजेंट करेगा अवॉर्ड?
96वें एकेडमी अवॉर्ड्स को प्रेजेंट करने के लिए महेरशला अली, बैड बनी, एमिली ब्लंट, निकोलस केज, जेमी ली कर्टिस, सिंथिया एरिवो, अमेरिका फेरेरा, सैली फील्ड, ब्रेंडन फ्रेजर, रयान गोसलिंग, एरियाना ग्रांडे और क्रिस हेम्सवर्थ पहुंचेंगे. इसके अलावा ड्वेन जॉनसन, माइकल कीटन, रेजिना किंग, बेन किंग्सले, जेसिका लैंग, जेनिफर लॉरेंस, मेलिसा मैक्कार्थी, मैथ्यू मैककोनाघी और केट मैकिनॉन समेत कई दिग्गज भी अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए मौजूद रहें।
ऑस्कर 2024 के विनर्स की लिस्ट
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- डा ‘वाइन जॉय रैंडोल्फ, ‘द होल्डओवर्स’
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट- ‘वॉर इज़ ओवर’
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर- ‘द बॉय एंड द हेरॉन’
- बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगिरी- अमेरिकन फिक्शन
- बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- ‘एनाटॉमी ऑफ ए फॉल’ के लिए जस्टिन ट्रिट और ऑर्थर हरारी को मिला ऑस्कर
- बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- पुअर थिंग्स
- बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन- ‘पुअर थिंग्स’ (डिज़ाइनर जेम्स प्राइस और शोना हीथ)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम कैटेगिरी- ‘पुअर थिंग्स’
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर- ‘द ज़ोन ऑफ़ इंटरेस्ट’ के लिए निदेशक जोनाथन ग्लेज़र को मिला ऑस्कर
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ‘ओपेनहाइमर’
- बेस्ट विज़ुअल इफ़ेक्ट- गॉडज़िला माइनस वन
- बेस्ट फिल्म एडिटिंग- ‘ओपेनहाइमर’
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट- ‘द लास्ट रिपेयर शॉप’
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर- ‘20 डेज इन मारियुपोल’
- बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट- ‘द वंडरफुल लाइफ ऑफ हेनरी शुगर’
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – डच-स्वीडिश सिनेमैटोग्राफर होयटे वैन होयटेमा, ‘ओपेनहाइमर’
















