BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

ऑस्कर अवार्ड 2023 में भारत ने रचा इतिहास: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीता बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का खिताब

आस्कर अवॉर्ड 2023 में भारत का खाता भी खुल गया है, बता दें कि बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने अपने नाम कर लिया है…

 

नईदिल्ली (ए)। एंटरटेनमेंट के सबसे बड़े अवॉर्ड्स माने जाने वाले ऑस्कर्स अवॉर्ड की अनाउंसमेंट हो गई है. इस अवॉर्ड नाइट में भारत के इतिहास रच दिया है और आस्कर अपने नाम कर लिया है. ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म में ऑस्कर जीता है. आज अमेरिका के लॉस एंजेलिस ऑस्कर 2023 का आयोजन किया गया है।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म में जीत हासिल की है. ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है. यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में कॉम्पीटीशन में थी. इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है।

बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म ऑस्कर 2023 में ‘गिलर्मो डेल टोरो की पिनोचियो’ ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है. ड्वेन जॉनसन और एमिली ब्लंट ने ये अवॉर्ड प्रेसेंट किया. बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘गिलर्मो डेल टोरो की पिनोचियो’ ने अपने नाम किया. इस कैटेगरी में उन्हें मार्सेल द शेल विद शूज़ ऑन, पूस इन बूट्स: द लास्ट विश, द सी बीस्ट, टर्निंग रेड से टक्कर मिली थी।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ऑस्कर 2023 में के हुई क्वान ने बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार जीता. के हुए क्वान ने 95वें अकादमी पुरस्कार में एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार जीता है. इस कैटेगरी में ब्रेंडन ग्लीसन – द बंशीज ऑफ इनिशरिन, ब्रायन टायरी हेनरी – कॉजवे, जुड हिर्श – द फेबेलमैन्स, बैरी केओघन – द बंशीज ऑफ इनिशरिन आदि नॉमिनेटेड थे।

 

Related Posts