बिलासपुर। दिनांक 05.09.2022 से 09.09.2022 तक पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर द्वारा आयोजित ऑल इंडिया पुरुष एंव महिला आरपीएफ/आरपीएसएफ बॉलीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महिला प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। जिन्होने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
उक्त प्रतिभागियों ने ऑल इंडिया खेल प्रतियोगिता में पदक जीत कर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को गौरवान्वित किया। महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा
आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा भी उक्त महिला बॉलीबॉल टीम के टीम कोच, मैनेजर सहित पदक विजेताओं को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा महानिरीक्षक द्वारा खेलों में अन्य महिला बल सदस्यों को भी भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एंव खिलाडी बल सदस्यों को आवश्यक सभी सुविधाएं प्रदान करने हेतु तीनों मंडल सुरक्षा आयुक्तों को निर्देश दिया गया।
रेलवे, बिलासपुर के बॉलीबॉल चैम्पीयनशिप प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य महिला खिलाडियों का नाम-
ज्योति बाला (कप्तान), काजल पटेल, सृश्टि सिंह चौहान, स्नेहाजित एम. के., मेघा सिंह, रोनी नाकतोडे, विजया मसखरे, प्रभा सिंह, अमृता सोनी, सपना, रितु कुशवाहा, डी. सीएच. सूरीबाबू (कोच), राविन्द्र कुमार प्रसाद (टीम मैनेजर)।















