BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर द्वारा सांसद विजय बघेल पर लगाये गये झूठे आरोपो की हो रही चौतरफा निंदा : प्रमोद सिंह

 

भिलाई। बीएसपी एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर जो कि अधिकारियों के हितों की रक्षा करने के लिए ऑफिसर एसोसिएशन संस्था के अध्यक्ष है। वे अपने कार्यों पर ध्यान न देकर मात्र राजनीतिक उद्देश्य से लगातार गलत बयान बाजी कर झूठी प्रसिद्धि पाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि सांसद विजय बघेल ने दुर्ग लोकसभा के जनमानस की सेवा के साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को संसद भवन में मुखर होकर उठाये हैं। जिस कारण भिलाई की समस्याओं का लगातार निराकरण हो रहा है।

सांसद विजय बघेल ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खेल कूद के उत्थान की दिशा में अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार काम कर रहे है। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने कहा कि सांसद विजय बघेल ने कभी भी भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को खाली करवाने के विषय पर कुछ नहीं कहा वरण एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के कारण सांसद विजय बघेल चाहते थे, की नया व्यवस्थापन किस प्रकार से किया जा रहा है।

सांसद विजय बघेल ने अवैध निर्माण को खाली करवाने से पहले नई व्यवस्थापन की मात्र बी एस पी अधिकारियों से जानकारी मांगी थी जो चुने हुए जनप्रतिनिधि होने के कारण उनका अधिकार है। प्रमोद सिंह ने बताया कि सांसद विजय बघेल जी ने निर्देश दिया था कि उन्हें नई व्यवस्थापन की पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाए। जिससे 30-35 वर्षो से अपने परिवार का भरण पोषण करने वालो को मानवता के नाम पर व्यवस्थापित किया जाए। उसके बाद ही जगह खाली कराई जाए। जिससे किसी के साथ अन्याय न हो सके। आरोप लगाने वाले ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर से मेरे द्वारा पूछे गए कुछ सवाल।

नरेंद्र बंछोर यदि इतने बड़े जन हितेषी है तो उन्होंने जब भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों द्वारा अपने मांगो को लेकर हड़ताल में थे तो कर्मचारियों के विरुद्ध बयान क्यों दिया।और सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की भावनाओं के विरुद्ध जाकर थाने में भी कार्यवाही करने के लिए घूम-घूम कर पुलिस प्रशासन को उकसाने का काम किया।जिससे कर्मचारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज हो सके।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन विभाग में जब एन एस यू आईं के कार्यकर्ताओं द्वारा हल्ला बोल के नाम पर सैकड़ो लोग तोड़ फोड़,निन्दनीय गाली गलौज जो बोलने लायक नहीं है, कर रहे थे और वहां के अधिकारी के के यादव और कर्मचारी जान बचाकर भाग रहे थे। तब नरेंद्र बंछोर नेता जी कहा थे। उस समय सांसद विजय बघेल दिल्ली में थे। के के यादव ने फोन से इस घटना की जानकारी देकर मदद मांगी तो सांसद ने तुरंत दुर्ग एसपी से बात कर पुलिस बल भेजा तब अधिकारियों, कर्मचारियों की जान और माल की रक्षा हो सकी थी। जब भी भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों कर्मचारियों पर कोई भी आफत आती है तो सांसद विजय बघेल जी सबसे पहले आकर उनकी रक्षा के लिए खड़े होते हैं।

ऐसे मौकों पर ऑफिसर असोसिएशन के नेता नरेंद्र बंछोर कभी नही दिखते। बाद में आकर मात्र मुख्यमंत्री का आदमी होने के नाम पर अपनी धौस जमाते रहते है। नरेंद्र बंछोर को चुनौती देते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने कहा कि अगर राजनीति करने का इतना शौक है तो वो भी सांसद विजय बघेल के जैसे भिलाई इस्पात संयंत्र से इस्तीफा देकर पूर्ण रूप से राजनीति में आ जाय और जनसेवा करें तथा चुनाव लड़े, जो कि इनकी मनसा है परन्तु भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी के रुप में इस प्रकार की बयानबाजी न करें जो नियम विरुद्ध भी है।

यह भी प्रशन उठता है जब भिलाई इस्पात संयंत्र में अधिकारी होने के बावजूद सार्वजनिक रूप से छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड मतों से जनता जिस जनप्रतिनिधि सांसद विजय बघेल को जिताया है, उनके विरुद्ध बयानवाजी कर रहे है जो स्टैंडिग ऑडर के खिलाफ है और इन पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही भी नही हो रही है। इन्होंने पहले भी लोकसभा चुनाव एवं नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के तरह कार्य किया था और लगातार सांसद विजय बघेल के खिलाफ कुछ न कुछ अभियान चलाते रहते है।

इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद स्वयं आगे से न आकर ऑफिसर एसोसिएशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और उनकी लोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं इसलिए इस प्रकार के झूठे आरोप लगा रहे हैं, जिसे लोकसभा की जनता एवं कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नही करेगी। अगर तत्काल भिलाई इस्पात संयंत्र नरेंद्र बंछोर पर कार्यवाही नहीं करती है तो कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा उग्र आंदोलन, धरना प्रदर्शन की जायेगी जिसका ज़िमेदार भिलाई इस्पात संयंत्र प्रसासन होगी। ऑफिसर  एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर द्वारा सांसद विजय बघेल पर लगाये गये झूठे आरोपो की चौतरफा निंदा हो रही है। उक्त बातें सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

Related Posts