BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी: सट्टा संचालित करते भिलाई के 05, कटनी के 02, कोरबा का 01 और रीवा का 01 आरोपी कुल 09 गुर्गे छिंदवाड़ा से पकड़ाये, विभिन्न बैंकों के 40 से अधिक खाते, 06 लेपटॉप, 19 मोबाइल, 18 एटीएम बरामद, 05 लाख रुपए बैंक में करके गए फ्रीज

अतंराष्ट्रीय स्तर पर ऑन-लाईन सट्टा चलने का हुआ खुलासा, दुबई (यू.ए.ई.) एवं भारत के महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश एवं अन्य राज्यों में गिरोह के अन्य सदस्य कर रहे है ऑन-लाईन सट्टे का व्यापार, प्राप्त बैंक खातों एवं मोबाईल नंबरों के सुक्ष्म विश्लेषण पर हो सकते है और बड़े खुलासें, अंतराष्ट्रीय स्तर दुबई एवं अन्य देशों में उक्त गतिविधि का संचालन करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जुटाई जा रही है जानकारी, एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना सुपेला की संयुक्त कार्यवाही…

भिलाई। दुर्ग जिले में महादेव एप्प, रेडूडी अन्ना एवं अंबानी ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में टीम द्वारा महादेव आई.डी.ऐप्प के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे।

इसी दौरान दिनांक 27.09.2022 को एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं थाना सुपेला की संयुक्त टीम के द्वारा ऑनलाईन सट्टा के 06 गुर्गों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी, उक्त कार्यवाही के दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया, एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की अलग-अलग टीम गठित कर देश के अन्य राज्यों में भेजी गई थी, उसी दौरान एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को छिंदवाड़ा (म.प्र.) के इमलीखेड़ा क्षेत्र के एक मकान में, दुर्ग के व्यक्ति द्वारा ऑन-लाईन सट्टा महादेव एप्प के संचालन की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ.अभिषेक पल्लव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 02.10.2022 को विशेष टीम छिंदवाड़ा (म.प्र.) के लिये रवाना की गई, टीम द्वारा मुताबिक सूचना के आधार पर छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा क्षेत्र के एक मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा महादवे एप्प का संचालन कर रहे 09 व्यक्तियों को पकड़ा गया उक्त आरोपियों के कब्जे से 06 नग लेपटॉप, 19 नग मोबाईल, 02 नग ब्रॉडबैण्ड, 06 नग लेपटॉप चार्जर, 18 नग एटीएम कार्ड, 08 नग चेकबुक, 09 नग पासबुक, 11 नग सिम कार्ड, 09 नग रजिस्टर (लेखा-जोखा), 02 नग एक्सटेंशन बॉक्स बरामद कर जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था।

हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना सुपेला से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक प्रदीप सिंह, तिलेश्वर राठौर, अमित दूबे, विक्रान्त कुमार, जावेद हुसैन थाना सुपेला से सउनि दिनेश सिंह, आरक्षक विकास तिवारी, जुनैद सिद्धिकी का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपीगण :-
1. अनमोल वर्मा पिता स्व. राजेश वर्मा उम्र 18 वर्ष सा.141 एचएससीएल कालोनी भिलाई।
2. कृतिक सिंह पिता सुखदेव सिंह उम्र 22 वर्ष सा.सुभाष मार्केट जोन-2 खुर्सीपार।
3. आलोक टण्डन पिता शत्रुहन टण्डन उम्र 27 वर्ष सा.बी-64 स्टील कालोनी भिलाई।
4. संदीप राय पिता श्रीकांत राय उम्र 32 वर्ष सा.गायत्री डिपार्टमेंटल के पास माडल टाउन भिलाई।
5. किशन कुमार भारद्वाज पिता खेमलाल भारद्वाज उम्र 20 वर्ष सा.रजगामार थाना बालको कोरबा।
6. विक्रम संधू पिता दर्शन सिंह उम्र 33 वर्ष सा.कृष्णा ग्राण्ड सिटी के सामने कोहका भिलाई।
7. शुभम मीरचंदानी पिता सुरेश कुमार मीरचंदानी उम्र 21 वर्ष सा.बाम्बे होटल के पीछे कटनी म.प्र.।
8. निखिल मोटवानी पिता शंकर लाल मोटवानी उम्र 18 वर्ष सा.नई बस्ती शेर चौक कटनी म.प्र.।
9. राकेश सिंह पिता सुरेश सिंह उम्र 18 वर्ष सा.ग्राम हरदीकला थाना बैकुंठपुर रीवा म.प्र.

Related Posts