अन्य राज्यों में उक्त गतिविधि का संचालन करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जुटाई जा रही है जानकारी…03 आरोपी- हर्ष सिंह, नवीन चौधरी एवं षिवा बिसाई पहले भी ऑनलॉइन सटटा के मामले में अंबिकापुर से किये जा चुके है गिरफ्तार…पकड़ी गई ऑनलॉइन सटटे की ब्रांच, फरार ओरापी दीपक नेपाली का होना पाया गया…
भिलाई। दुर्ग जिले में महादेव एप्प ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक, (सायबर) प्रभात कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) निखिल राखेचा (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देषित किया गया।
जिसके परिपालन में टीम द्वारा महादेव आई.डी.ऐप्प के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे, पूर्व में दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाईन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी, उक्त कार्यवाही के दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था।
इसी क्रम में थाना सुपेला की टीम को षिवप्रसाद होटल के पीछे, होटल टाईम स्क्वायर सुपेला, मंे कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा रेडडी अन्ना के संचालन की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा के निर्देशन में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा मुताबिक सूचना के आधार पर शिवप्रसाद होटल के पीछे, होटल टाईम स्क्वायर सुपेला में ऑन लाईन सट्टा रेड्डी अन्ना बुक नंबर 109 का संचालन हर्ष सिंह एवं अन्य साथियों द्वारा करते हुये 04 आरोपियों को पकड़ा गया।
उक्त आरोपियों के कब्जे से 04 नग लैपटाप, 04 नग मोबाईल, एडॉप्टर, कनेक्टर, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। पूछताछ में ऑनलॉइन सटटे की उक्त ब्रांच दीपक नेपाली का होना बताया गया है। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना सुपेला से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला से सउनि राजेश सिंह, दिनेष सिंह, आरक्षक विशाल सिंह, अजीत सिंह, कपील चौधरी, सुरेन्द्र गिरी एवं बसंत मढरिया की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपीगण:-
1 हर्ष सिंह पिता महेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष सा. कैम्प 1 शास्त्रीचौक भिलाई।
2 अमन सिंह पिता जितेंद्र सिंह उम्र 21 वर्ष सा. जोन-2 क्वा.नं 15एफ खुर्सीपार भिलाई।
3 नवीन चौधरी पिता सुग्रीव चौधरी, उम्र 20 वर्ष सा. केम्प 1 शास्त्रीनगर भिलाई।
4 शिवा बिसाई पिता शशि बिसाई, उम्र 22 वर्ष सा. बालाजीनगर जोन-03 खुर्सीपार भिलाई।
5 दीपक नेपाली उम्र 32 वर्ष सा. कैम्प 1 संग्राम चौक भिलाई।









