लगातार तीसरे ब्रांच का भांडा फोड, अर्न्तराज्ययी व अर्न्तराष्ट्रीय कनेक्शनो की जांच जारी है, ऑनलाईन सट्टा खिलाते 8 लोग पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों से नगदी रकम 54,730 रूपये 8 नग मोबाइल फोन कीमती 1,70,700 रूपये , एक एटीएम कार्ड , 05 नग सट्टा पट्टी एवं 01 नीली स्याही वाला डाटपेन जुमला रकम 2,25,430 रू विभिन्न बैंक खातो की जानकारी लेकर की जा रही सीज, दुर्ग पुलिस की ऑनलाइन सट्टे बाजी पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी
भिलाई। पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेन्द्र देव पटेल एवं थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक विशाल सोन के मार्गदर्शन में जिले में जुआ सट्टा ऑनलाइन आई पी एल क्रिकेट मैचो में सट्टे के कारोबार पर नियंत्रण व अंकुश लगाने लगातार अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में थाना प्रभारी छावनी के नेतृत्व में हमराह स्टाफ के आईपीएल टुर्नामेंट शुरू होने के बाद से सट्टे बाजो पर धर पकड़ की कार्यवाही हेतु दिनांक 03.04.22 को थाना से टीम बनाकर प्राप्त की मुखबिर की सूचना घटना स्थल युग निर्माण के पास सतनाम भवन में रेड कार्यवाही किया गया , जहां आरोपी राहुल मुडगरे उर्फ अमन , जयशंकर प्रसाद , सागर सिंह , विकास सिंह उर्फ बाबू , सन्नी चौधरी, एन सुनील , सौरभ शुक्ला एवं अनिल सिंह उर्फ झुमरू द्वारा अपने इंस्टाग्राम, व्हाटस एप्प एवं टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे बाजी का कारोबार चला रहे थे।
जिसमें उनके द्वारा आई डी पासवर्ड प्रदाय कर ऑनलाईन पेमेंट का अदान प्रदान कर सट्टा खिलवाना पाया गया । आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 54,730 रूपये 8 नग • मोबाइल फोन कीमती 1,70,700 रूपये , एक एटीएम कार्ड 05 नग सट्टा पट्टी एवं 01 नीली स्याही वाला डाटपेन जुमला रकम 2.25,430 रू प्राप्त हुआ। जिस पर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 4 ( क ) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी, निरीक्षक विशाल सोन, उनि नरेश सार्वा, प्रआर जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण यादव, अमित सिंह, त्रिलोक भाटी, धर्मेन्द्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
नाम आरोपी –
1. राहुल मुडगरे उर्फ अमन खान पिता वाहद खान , उम्र 26 वर्ष , साकिन शारदा पारा मुरकट्टा स्कुल के पास , भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग
2. जयशंकर प्रसाद पिता कांता प्रसाद , उम्र 42 वर्ष , साकिन संतोषी पारा मिलन चौक केम्प 2 , भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग ,
3. सागर सिंह पिता सर्वजीत सिंह उम्र 27 वर्ष , साकिन ई डब्लू एस 671 थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग
4. विकास सिंह उर्फ बाबू पिता सजावल सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन घासीदास नगर , थाना जामुल हनुमान मंदिर के पास , जिला दुर्ग।
5. सन्नी चौधरी पिता रमेश चौधरी , उम्र 26 वर्ष साकिन एसीसी चौक सिम्पलेक्स उघोग के सामने राजीव नगर थाना जामुल , जिला दुर्ग।
6. एन सुनील पिता एन श्रीनिवास राव , उम्र 32 वर्ष साकिन कैलाश नगर लोहिया रोड महावीर रोड मार्ग मकान नं 18 थाना जामुल जिला दुर्ग।
7. सौरभ शुक्ला पिता ओमप्रकाश शुक्ला उम्र 27 वर्ष साकिन बाबादीप नगर दुर्गा मंदिर के पास थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग।
8. अनिल सिंह उर्फ झुमरू पिता स्व हरजीत सिंह उम्र 29 वर्ष साकिन रूआबांधा भिलाई थाना भिलाई नगर , जिला दुर्ग।















