BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ऑनलाइन सट्टा में दुर्ग पुलिस की अब तक की बड़ी कार्यवाही: धोखा देकर 20 बैंक खातों को खुलवाकर सट्टा कारोबारियों को बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार ऑन लाईन सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही थी तथा कार्यवाही के दौरान प्राप्त बैंक खातों की जांच सूक्ष्मता से की जा रही थी प्राप्त बैंक खातों की जांच के दौरान सट्टा कारोबारियों द्वारा मजदूर वर्गों का बैंक खाता धोखे से खुलवाकर सट्टे के कारोबार में उपयोग करना पाया गया इसी तारतम्य में दिनांक 01.12.2022 को प्रार्थी राजकुमारी ठाकुर पति राम प्रसाद ठाकुर उम्र 33 वर्ष निवासी बी.आर.पी. कालोनी स्टेशन मरोदा टैंक द्वारा थाना भिलाई भट्ठी उपस्थित होकर लिखित शिकायत दिया कि उनके खाते में पीएफ की राशि जमा करने के नाम पर अनावेदक रोहित सबरवाल द्वारा मुझे व अन्य साथीगणों का खाता खुलवाकर मेरे नाम के खाते का दुरूपयोग कर धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थिया की शिकायत पर अपराध धारा 420 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) निखिल राखेचा, उप पुलिस अधीक्षक. (अपराध) नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक के.के.कुशवाहा के नेतृत्व में थाना एवं एसीसीयू की टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। टीम द्वारा प्रार्थिया राजकुमारी ठाकुर से विस्तृत जानकारी एकत्रित की गयी। जिससे ज्ञात हुआ कि प्रार्थीया विगत 02-03 वर्षो से ठेकेदार रोहित सबरवाल के पास रोजी मजदूरी का काम कर अपना जीवन यापन कर रही थी। दिनांक 13.05.2020 को

ठेकेदार रोहित के द्वारा हम लोगों को कहा कि पीएफ का पैसा तुम्हारे खाते में आयेगा कहकर काम के दौरान नेहरू भवन
सेक्टर 01 में ठेकेदार के द्वारा एक बैंक कर्मचारी को बुलवाकर मेरे तथा अन्य कई मजदूरों का खाता खुलवाया। मेरे द्वारा
टेकेदार रोहित से बैंक पासबुक एवं एटीएम की मांग करने पर टाल मटोल करने लगा। प्रार्थिया से प्राप्त जानकारी के आधार
पर टीम द्वारा आरोपी रोहित सबरवाल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता
रहा किन्तु तकनीकी रूप से निरंतर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया एवं बताया कि प्रार्थिया एवं अन्य कई
मजदूरों का खाता उसने खुलवाया है। जिसका उपयोग ऑन लाईन सट्टा एप्प महादेव सट्टा एवं अन्य बुक के ट्रांजेक्शन हेतु
उपयोग जा रहा था। अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई भट्ठी से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि पूर्ण बहादूर, शमित मिश्रा, प्र.आर. रूमन सोनवानी, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक पंकज चतुर्वेदी, शहबाज खान, राजकुमार चन्द्रा, पन्ने लाल, उपेन्द्र यादव, समीम खान थाना भिलाई भट्ठी से उप निरीक्षक आर.डी.गेन्ड्रे, उप निरीक्षक बी.आर. मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपीगण :-
रोहित सबरवाल पिता संदीप सबरवाल उम्र 27 साल निवासी क्वा नं. 11/ए चौहान टाउन जुनवानी स्मृति नगर भिलाई।

Related Posts