BREAKING

Uncategorised

ऑनलाइन दोस्ती पड़ सकती है महंगी, सोशल मीडिया पर हैं अनेक फेक अकांउट: ऐसे लोगों से सावधान रहने सोशल मीडिया पर एसपी संतोष सिंह कर रहे लोगों को जागरूक

रायगढ़। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑनलाइन दोस्ती कर वीडियो चैट सेव कर फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का काम करने वाला सायबर्स क्रिमीनल काफी सक्रिय है । पुलिस अधीक्षक बताये कि रायगढ़ जिले में अभी तक इस तरह के कुल 4 साइबर फ्रॉड की शिकायत आई है, जिसमें से एक रायगढ़ के ही एक पत्रकार द्वारा शिकायत दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज के माध्यम से लोंगो को इस तरह अंजान लोगों से सतर्क रखने कहा जा रहा है । साथ ही इस प्रकार की शिकायत थानों में करने की अपील की गई है जिससे इन सायबर्स क्रिमीनल पर कानूनी कार्यवाही की जा सके । इस अपील के बाद बहुतायत संख्या में लोंगो द्वारा ऐसे साइबर फ्रॉड होने की जानकारी दी जा रही है । एक युवती ने बताया कि उसके भी एक ऐसा वीडियो कॉल आया। डर के मारे उसने तुरंत वो फेस बुक अकाउंट तुरंत डिलीट कर दिया और किसी को बता भी नहीं पाई।

Related Posts