BREAKING

Uncategorised

ऑनलाइन ऑर्डर कर धारदार व घातक चाकू मंगवाने वाले 04 अपचारी बालको को पुलिस ने दी समझाईश, 04 नग चाकू बरामद

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्र में निवासरत 04 अपचारी बालक आॅन लाईन शाॅपिंग साईट से चाकू आर्डर कर मंगाये है और अवैध रूप से चाकू लेकर घुम रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देश पर थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा चारों अपचारी बालकों की पतासाजी कर उन्हें पकड़कर उनके कब्जे से 04 नग धारदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में अपचारियों द्वारा चाकूओं को आॅन लाईन शाॅपिंग साईट से आर्डर कर मंगाया जाना बताया गया। जिस पर अपचारियों के परिजनों को थाना पंडरी बुलाकर उनके समक्ष अपचारियों को किसी भी संदिग्ध/अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न होने की हिदायत व समझाईश देते हुये चारों अपचारी बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Posts