BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

ऐसा पहली बार होगा की भारतीय टीम एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेलने लगातार तीसरे दिन मैदान में उतारेगी

एशिया कप में अब टीम इंडिया लगातार तीन दिन मैदान पर उतरेगी. 12 सितंबर को भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 राउंड का अपना दूसरा मैच खेलना है…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप के सुपर-4 राउंड के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने आक्रामक क्रिकेट खेलने पर जोर दिया. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आक्रामक अर्धशतकों के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे, जब बारिश के कारण खेल रिजर्व दिन में कराने का फैसला लेना पड़ा। संभवतः ऐसा पहली बार होगा की भारतीय टीम लगातार तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेलने मैदान में उतारेगी।

प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे. मैच अब कल दोपहर तीन बजे यहीं से शुरू होगा. विराट कोहली और केएल राहुल क्रमश: 08 और 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इसका मतलब है कि अब टीम इंडिया लगातार तीन दिन मैदान पर उतरेगी. दरअसल, रविवार को भारत-पाक मैच पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद अब सोमवार, 11 सितंबर को यह मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद अगल ही दिन 12 सितंबर को टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 का अपना दूसरा मैच खेलेगी।

कल खेलने के बाद भारतीय टीम को 24 घंटे से भी कम समय में सुपर-4 के अगले मैच में श्रीलंका से खेलना होगा. बता दें कि सुपर-4 स्टेज में सभी टीमें तीन-तीन मैच खेलेंगी. भारत को पाकिस्तान के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश से खेलना है।

पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे. रोहित ने 49 गेंद में 56 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे. वहीं गिल ने 52 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके जड़े. दोनों ने सिर्फ 100 गेंद में 121 रन जोड़े।

भारत ने पहले पावरप्ले में ही 61 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए थे. यह बहुत कम होता है कि अफरीदी पावरप्ले में विकेट लेने में नाकाम रहे. एशिया कप के श्रीलंका चरण में बारिश ने मुकाबलों में लगातार खलल डाला है. पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका की राजधानी में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Related Posts