एस.आर. हॉस्पिटल में लगा सीनियर सिटीजन को कोविड वैक्सीन
भिलाई। एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली धमधा रोड दुर्ग में सोमवार 01 मार्च से शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए सीनियर सीनियर सिटीजन को कोविड वैक्सीन लगाया गया। C.M.H.O. दुर्ग डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर व डॉ. वाय. के. शर्मा (D.D.H.S) ने अस्पताल का निरीक्षण किया एवं सभी स्टाफ को टीकाकरण करने सम्बंधित निर्देश दिए। प्रबंधन ने बताया टीकाकरण का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। सभी हितग्राही को शासन द्वारा प्रदत्त कोविड शिल्ड वैक्सीन लगाया जा रहा है।














