BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एस आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने भिंभौरी में आम जनता के लिए लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 447 मरीजो ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

भिलाई। ग्राम भिंभौरी में एस. आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग व बापू जन कल्याण स्वास्थ्य सेवा संस्था, थाना- बेरला, जिला- बेमेतरा के द्वारा ग्राम पंचायत  भिंभौरी, जनता स्कूल के पास आम जनता के लिए 01 अगस्त 2021 को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस. आर. हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी, पूर्व ग्राम सभा अध्यक्ष मेहतर साहू, वर्तमान ग्राम सभा अध्यक्ष कुञ्ज लाल साहू, कोषाध्यक्ष सनत कुमार साहू, सरपंच शिवराज धीवर, जनपत सदस्य प्रेम लाल वर्मा व चंद्रविजय धीवर उपस्थित थे।

सभी समानीयजनों ने इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा की व आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिले के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा आम जनता का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 447 मरीजो ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सुशांत कांडे (जनरल मेडिसिन), डॉ. मनीष खरे (जनरल सर्जन), डॉ. पार्थो शंकर (दन्त रोग विशेषज्ञ), डॉ. यतीन्द्र देवांगन (प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी), डॉ. विवेक शर्मा (मस्तिष्क रोग, न्यूरो विभाग), डॉ. दीपक सिन्हा (वात व हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. बी.आर. साहू (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. जे. एस. भाटिया (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. रंजन सेन गुप्ता (CSTV सर्जन) व डॉ. एस. पी. केशरवानी (बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहें।

अस्पताल के स्टाफ जे.एन. पाण्डेय, अजय तिवारी, डॉ. शिव पटेल, अजय अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, हरी साहू, तारा पटेल, अफसार निशा, विध्या जोशी, सुचिता पैकरा, जाकिर मोहम्मद, विकास दास व शिवराज उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. राजेंद्र पाटकर ने किया।

Related Posts