BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसबीएस अस्पताल के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह धनवंतरी सम्मान से हुए सम्मानित

भिलाई। उत्कृष्ट सेवा करने वाले अस्पतालों और चिकित्सकों को एक निजी चैनल ने धनवंतरी सम्मान प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने हाथों से प्रदेश के विभिन्न अस्पतलों और डॉक्टरों को धनवंतरी अवार्ड प्रदान किया है।

आज के कार्यक्रम में सम्मान पाने वालों में एचटीसी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू भी शामिल हैं।

भिलाई का SBS मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल महज तीन साल में ही चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से उभरा है। समाजसेवा में हमेश आगे रहे स्व. सरदार बीरा सिंह का सपना पूरा कर रहे हैं उनके बेटे इंद्रजीत सिंह पिता का सपना था कि शहरवासियों को सस्ते दर पर बेहतर इलाज मिले और बेटे इंद्रजीत सिंह ने अपने पिताजी के इस सपने साकार करने चेरिटेबल अस्पताल की शुरुआत की।

20 बिस्तर से शुरू हुए इस अस्पताल में काफी कम दाम में इलाज और दवाइयां मुहैया कराई जाती है। यहां का मेडिकल स्टाफ 24*7 घंटे मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहता है।

साथ ही आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। इसलिए इन्हें गर्व के साथ धनवंतरी सम्मान प्रदान किया गया।

Related Posts