गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विश्व व्यापी कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के प्रकोप के चलते जिले के मरवाही के दूरस्थ अंतर्राज्यीय नाका बरोर और चंगेरी का आकस्मिक निरीक्षण किया किया। बेरियरो में नियुक्त जिला पुलिस, वन विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के कर्मचारियों, कोटवारों एवं वालेंटियर्स से पुलिस अधीक्षक ने बात की उनकी समस्याओं को पूछा और उनका मनोबल बढ़ाया।
कोरोना काल के लॉक डाउन के लगातार वृद्धि होने की स्थिति से निपटने हेतु जांच नाकाओं में फ्रंट लाइन वेरीयर्स के रुकने, खाने, सोने के उचित इंतजाम के लिए थाना प्रभारियों को समन्वय कर अविलंब व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।
चूंकि कोरोना काल के इस कठिन दौर में कर्मचारी फ्रंट लाइन में रह कर जांच नाकाओं से गुजरने वाले बहुसंख्य व्यक्तियों से आमना-सामना होता है।ऐसे स्थिति में संक्रमण फैलने के चांसेस ज्यादा हो जाते है जो सभी के स्वास्थ्य सबंधी सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को कोरोना उपचार दवा किट, मल्टीविटामिन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा, फेस शिल्ड, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा चेकिंग के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अवगत कराते हुए अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी करने की हिदायत दिए, आने जाने वाले वाहन चालकों से एक नियत दूरी बना कर ही उनसे बात करने व शासन के द्वारा जारी गाईड लाइन का पालन करने आदि के बारे में बताया गया।
पुलिस अधीक्षक जीपीएम ने उपस्थित सभी कर्मचारियों से कहा कि सभी से शालीन व्यवहार किया जाए, विवाद की स्थिति निर्मित ना होने दे। पुलिस अधीक्षक ने सभी के स्वास्थ्य एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को इस विषम परिस्थिति में कार्य करने हेतु बधाई दिए और मनोबल भी बढ़ाया।











