BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कोतवाली थाने का किया औचक निरीक्षण

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई।

श्री तिवारी ने सभी विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण के निराकरण उपरांत संबंधित आवेदक को की गई कारवाही से अवगत कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनने के निर्देश दिए।

Related Posts