BREAKING

Uncategorised

एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर नाकेबंदी कर चला सघन चेकिंग अभियान, चोरी का पिकअप वाहन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। दिनांक 15.07.2021 को जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जशपुर शहर में नाबालिग वाहन चालक, माॅडिफाईड सायलेंसर वाहन, तेज गति से वाहन चलाने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर रोककर चालानी कार्यवाही किया गया। नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को समक्ष में बुलाकर न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे में एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार से समझाईस दिया गया।
यातायात पुलिस जशपुर द्वारा 02 वाहन, सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा 03 वाहन जप्ती की कार्यवाही की गई, 10 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये कुल 3300 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।
उक्त अभियान कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी. जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर एवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।

चोरी हुई पिकअप वाहन बरामद एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार जप्त करते हुये आरोपी को लोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30/06/2021 को प्रार्थी लक्ष्मण सिंह पिता महेश सिंह उम्र 38 साल, ग्राम पोड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.06.2021 की रात्रि में पिकअप वाहन क्र. जे.एच. 01/ए.आर./5041 को घर के सामने खड़ी कर सो गया। रात्रि करीब 12ः30 बजे से प्रातः 05ः00 बजे के मध्य उसके पिकअप वाहन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर चौकी लोदाम थाना जशपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 137/21 धारा 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही थी।

विवेचना दौरान लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की जो पिकअप वाहन चोरी हुआ है, उसको परसाजर्डा थाना जारी जिला गुमला (झारखंड) का अमजद आलम नाम का व्यक्ति सिसई झारखंड की ओर पिकअप को पेंट करवाकर बेचने के फिराक है, सूचना पर तत्काल लोदाम पुलिस परसाजर्डा ग्राम जाकर चोरी गये पिकअप वाहन जे.एच. 01/ए.आर./5041 को बरामद तथा घटना में प्रयुक्त अल्टो कार क्र. जे.एच. 01/क्यू./0474 को जप्त कर तथा आरोपी अमजद आलम को हिरासत में लेकर चौकी लोदाम लाया गया, पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी अमजद आलम पिता जाबीर आलम उम्र 24 साल निवासी परसाजर्डा थाना जारी जिला गुमला (झारखंड) एवं अन्य 02 सहयोगियों को दिनांक 16.07.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में चौकी प्रभारी लोदाम स.उ.नि. टेकराम सारथी, प्र.आर. 47 भुनेश्वर भगत, प्र.आर. 268 भिनसेंट टोप्पो, आर. 399 इग्नासियुस एक्का, आर. 769 जशवंत मिंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts