BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसपी रेल के निर्देश पर भिलाई-चरोदा जीआरपी की बड़ी कार्यवाही: काली माता मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने का नेकलेस सहित 1.11 लाख का समान जप्त

फोटो आरोपी👇

भिलाई-चरोदा। दिनांक 27.07.21 को प्रार्थी चितरंजन चक्रवर्ती पिता ब्रज गोपाल चक्रवर्ती उम्र59 वर्ष निवासी काली मंदिर बीएमवाई चरोदा का काली माता मंदिर जोन वन बीएमवाई चरोदा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा काली माता का सोने चांदी का आभूषण नगदी चोरी जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया।

पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त कर तत्काल टीम गठित कर हमराह थाना प्रभारी एल.एस राजपूत जीआरपी भिलाई के काली मंदिर जोन 1 बीएमवाई चरोदा जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया।

सीसीटीवी अवलोकन करने पर पाया कि एक अज्ञात युवक द्वारा मंदिर में लगे चैनल गेट को नीचे से फैलाकर अंदर घुस कर काली माता की सोने चांदी का आभूषण एवं नदी चोरी करते पाए जाने से हूलिया के आधार पर तत्काल जीआरपी थाना प्रभारी राजपूत चौकी प्रभारी जीआरपी चौकी चरोदा महेंद्र प्रसाद, आरक्षक 98 विष्णु सुमन, आरक्षक 288 कुलदीप बंजारे. आरक्षक 477 दीपक ध्रुव शासकीय वाहन से मामले के आरोपी की तलाश दौरान आरोपी आशिक खान पिता स्वर्गीय मिलात खान उम्र 25 साल पता ग्राम रनपुरा थाना बरासो जिला भिंड मध्य प्रदेश का कुम्हारी के पास पकड़कर पूछताछ करने पर दिनांक 27.07.21 के दिन 4:00 से 5:00 बजे के मध्य काली माता मंदिर जोन 1 में चोरी करना बताया आरोपी के कब्जे से (1) माता रानी की एक सोने की नेकलेस (2) एक चांदी का मुंडमाला (3) एक चांदी का बिल पत्र माला(4) चांदी का दो मुकुट(5) चांदी का एक प्लेट(6) चांदी का एक आशन(7) चांदी का दो चरण पादुका(8) चांदी की 1घंटी(9) चांदी की एक गिलास(10) चांदी की कटोरी (11) चांदी की चम्मच(12) एक कांसे की माली(13) एक पीतल की घंटी(14) दो कांसे की पंचदीप(15) एक पुराना पर्स काला रंग का जिसके अंदर ₹400 नगदी एवं आधार कार्ड का छायाप्रति कुल कीमती 111400 रुपए आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया।

मामले में मसरूका शुमार किया गया बाद आरोपी आशिक खान को आज दिनांक 28.07.21 गिरफ्तार कर CJM न्यायालय दुर्ग जुडि. रिमांड प्राप्त करने हेतु रवाना किया गया।

थाना रेल पुलिस भिलाई चौकी चरोदा के अपराध क्रमांक 73/21 धारा 454, 380 भादवि
(1) काली माता मंदिर जोन वन बीएमवाई चरोदा के अंतर राज्य नकबजनी का आरोपी जीआरपी पुलिस की तत्परता से 18 घंटे के अंदर गिरफ्तार।
(2) आरोपी आशिक खान पिता मिलात खान उम्र 25 साल निवासी ग्राम रनूपूरा थाना बरासो जिला भिंड मध्य प्रदेश का निकला।

Related Posts