BREAKING

Uncategorised

एसपी भोजराम पटेल ने ली क्राइम मीटिंग: SP-IG कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री से मिले निर्देशों का पालन करने दिए निर्देश

कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पुलिस कार्यालय सभागार में सभी राजपत्रित अधिकारी एवम थाना/ चौकी प्रभारियों का मीटिंग लेकर एस पी आई जी कॉन्फ्रेंस में माननीय मुख्यमंत्री महोदय छ ग शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने कहा कि शासन के मंशानुरूप आम जनता के प्रति मित्रवत एवम नरम पुलिसिंग किया जाए किंतु अपराधी और अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाए। अपराधी किस्म के व्यक्तियों के रिकॉर्ड छांटकर कड़ी कार्यवाही किया जाए।

एसपी ने थाना चौकी प्रभारियों को स्पष्ट रूप से हिदायत दिया है कि फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए।जिले के पुलिस अधिकारी अधिक से अधिक गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान का प्रयास करें।

जिले में उच्च से का कानून व्यवस्था बनाने एवं त्योहार के अवसर पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए।

Related Posts