कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा दिनांक 25/08/2021 को रक्षित केन्द्र कोरबा के मीटिंग हाॅल में अपराध समीक्षा बैठक में विस्तार से अपराधों, कानून व्यवस्था एवं गुंडे बदमाशों की समीक्षा की गई एवं यातायात की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पर विस्तार से समीक्षा किया गया, समीक्षा पश्चात कमियों को दूर करने के लिए दिशा निर्देश दिये गये।
साथ ही सभी थानों में जनता के साथ अच्छा सौहार्द पूर्ण व्यवहार बनाकर कार्य करने को कहा गया, थाना परिसर के साफ-सफाई एवं अनुशासन को बनाए रखने को कहा गया। VIP सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिये दिए गए।
एसपी ने लंबित अपराध, लंबित शिकायत को तत्काल निकाल के लिए, CSP तथा SDOP को मार्ग डायरी फाइल करने के लिए समय सीमा, डायल 112 एवं पुलिस पेट्रोलिंग का बेहतर उपयोग करने, साइबर अपराध संबंधित अपराधों में अपराध दर्ज करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए।
इस मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री नितेश सिंह, अनुविभागी अधिकारी कटघोरा ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवर, यातायात प्रभारी, उप पुलिस अधीक्षक शिवचरण सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक संजय साहू, सूबेदार भुनेश्वर प्रसाद कश्यप, डायल 112 प्रभारी ASI रुबेन कुजूर, समस्त थानों/चौकियो प्रभारियो के प्रभारियां उपस्थित रहे।












