BREAKING

Uncategorised

एसपी भोजराम पटेल ने जीता नन्हे कुबेर का दिल, दिलाई नई सायकल, बच्चे के प्रश्नों के हाजिरजवाबी से प्रसन्न हुए एसपी

गरियाबंद। वाकया उस समय का है जब गरियाबंद जिला प्रशासन की टीम कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूक करने के लिए गरियाबंद जिले के बहुचर्चित ग्राम कुल्हाड़ी घाट पहुंची। इस टीम के अधिकारियों ने ग्रामीणों के कोरोना टीकाकरण के भ्रम को दूर किया और टीकाकरण लगाने का आग्रह किया। गांव के निरीक्षण के दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज के कुछ बच्चे गलियों में खेलते नजर आए, जिसमें एक बच्चे की भावभंगिमा ने पुलिस अधीक्षक को विशेष रूप से आकर्षित किया। वह बच्चा प्रसन्नचित होकर खेल रहा था, वे अपने छोटे सायकल चला रहा था, सायकल टूटा हुआ था और रस्सी से बांधकर खींच रहा था। श्री पटेल ने पूछा – आपका नाम क्या है? बच्चे ने जवाब दिया – कुबेर मरकाम, श्री पटेल ने पूछा-पिता जी का नाम क्या है?, बच्चे ने कहा – गंगाराम मरकाम। श्री पटेल ने बच्चे को मास्क पहने देखकर प्रश्न किया कि- यह क्या है?, बच्चे ने कहा कि- यह मास्क है और घर में बनाये हैं? श्री पटेल ने प्रश्न किया-इसे क्यों पहनते हैं?, बच्चे ने उत्तर दिया – मास्क पहनने से कोरोना जैसे संक्रामक बीमारी से बच सकते हैं, इसे सभी पहनना चाहिए। बच्चे के कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता को देखकर पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी प्रसन्न हो उठे। श्री पटेल ने फिर से प्रश्न किया कि – सायकल के पहिए को छत्तीसगढ़ी में क्या बोलते हैं?, बच्चे ने कहा – चक्का। श्री पटेल ने पूछा – नये सायकल क्यों नहीं लेते?, बच्चे ने कहा -पैसे नहीं है। श्री पटेल उसके जवाब से प्रसन्न हुए और द्रवित भी हो उठे और तत्काल उन्होंने अपने वॉलेट से सायकल खरीदने के लिए अपने अधीनस्थों को रूपए दिए और सायकल खरीदकर बच्चे को उपहार स्वरूप दी। बच्चा खुशी से झूम उठा और श्री पटेल को धन्यवाद दिया। श्री पटेल ने कहा कि वे भी सामान्य परिवार से हैं उनका बचपन गरीबी में बीता और कई परेशानियां झेलनी पड़ी। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई करता रहा। एक दिन मुझे लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिली। पहले मैं शिक्षक के पद पर सेवा कि उसके बाद मेहनत करता रहा और संघ लोक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की और अखिल भारतीय पुलिस सेवा के पद पर चयनित होकर आज एस.पी. के रूप में सेवाएं दे रहा हूं। श्री पटेल ने कहा कि क्या आप पढ़ाई करेंगे। बच्चे ने कहा कि मैं भी अच्छी पढ़ाई करूंगा और एक दिन बड़े पद पर पहुंचुंगा।
अन्य बच्चों ने भी पुलिस अधीक्षक से कहा कि हम लोग घर में अच्छा पढाई करेंगे और जब भी आप कुल्हाडीघाट आयंेगे तो आपके सभी प्रश्नों का हम लोग जवाब देंगे, इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे खेलकूद के साथ पढाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, विनोद तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts