BREAKING

Uncategorised

एसपी भोजराम पटेल ने किया थाना बांगो का औचक निरीक्षण, शहरी पुलिसिंग के साथ-साथ ग्रामीण पुलिसिंग पर जोर देने के दिए निर्देश

कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल आज थाना बांगो क्षेत्र के औचक भ्रमण पर निकले, कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे के दुर्घटना जन्य स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दुर्घटना रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भ्रमण दौरान ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना औऱ कानून व्यवस्था की जानकारी ली , साथ ही थाना बांगो का निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया। शहरी पुलिसिंग के साथ-साथ ग्रामीण पोलिसिंग पर भी जोर देते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा विगत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों का मीटिंग लेकर शहरी पुलिसिंग के अलावा ग्रामीण पुलिसिंग पर भी जोर देने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश का पालन करने आदेशित किया है ,निर्देश के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा गांव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।

आज पुलिस अधीक्षक स्वयं थाना बांगो क्षेत्र के औचक भ्रमण पर निकले। कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर दुर्घटना जन्य स्थलों का निरीक्षण कर सड़क दुर्घटनाओं के रोकने के लिए आवश्यक सभी उपाय किए जाने के संबंध में यातायात प्रभारी शिव चरण सिंह परिहार , एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी एवं थाना प्रभारी बांगो निरी राजेश पटेल को निर्देश दिए। एसपी द्वारा थाना बांगो का निरीक्षण कर थाना आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने ,समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए ।साथ ही थाना बांगो की साफ सफाई, शासकीय अभिलेखों के रखरखाव एवं प्रतिदिन दाखिला दिए जाने की अद्यतन जानकारी ली।

थाना बांगो में पदस्थ जवानों से बातचीत कर थाना क्षेत्र के बारे में जानकारी ली, आरक्षक नीलेंद्र सिंह को थाना क्षेत्र की अच्छी जानकारी होने , अभिलेखों के उचित रखरखाव एवं कानूनी ज्ञान अच्छा होने पर 500 रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की  साथ में उपस्थित एसडीओपी कटघोरा से ईश्वर त्रिवेदी और थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक राजेश पटेल को शहरी पुलिसिंग के साथ-साथ ग्रामीण पुलिसिंग पर भी जोर देते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं का हर संभव कानूनी समाधान करने की हिदायत दी गई । इस दौरान एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी, थाना प्रभारी बांगो राजेश पटेल सहित थाना के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Related Posts