धमतरी। आज दिनांक 03-08-2021 को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा पुलिस कार्यालय में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलवाकर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाओं सहित कार्ड व गिफ्ट दिया गया।
आज जन्मदिन शुभकामनाएँ कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय में निरीक्षक मथुरा सिंह ठाकुर एवं आरक्षक देवशंकर सोम, राजेन्द्र कुमार मिश्रा, नीरज ध्रुव, चेतन राम साहू, चेतन राम ध्रुव, उत्तरा मरकाम, डुगेश्वर कुमार साहू, भाग्य लक्ष्मी तुर्रे,
झमेल सिंह राजपूत, हेमंत कुमार, अभय मरकाम, रंजीत कुर्रे, रविकांत चेलक, राकेश राजपूत, संध्या निर्मलकर को कार्ड एवं मिठाई सहित बधाइयाँ व शुभकामनाएँ दी। जन्म दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान द्वारा शुभकामनाएं एवं गिफ्ट पाकर सभी कर्मचारी गदगद हुए।
इस कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक के.देव राजू , स्टेनो अखिलेश शुक्ला उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने दूरस्थ थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ, कार्ड एवं मिठाई उनके थानों में भेजने निर्देशित किया है।
यह नवाचार की परंपरा पुलिस अधीक्षक के द्वारा धमतरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार चल रही है। इस नवाचार से सभी अधिकारी व कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।












