BREAKING

Uncategorised

एसपी ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला उप.निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक को किया सम्मानित

बेमेतरा। जिले की महिला सेल प्रभारी नीता राजपूत को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने सम्मानित किया। उन्हे वर्ष 2019 में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के महिलाओं, अवयस्क बालक/ बालिकाओं तथा समाज के पिछडे वर्गो को उत्पीडन से बचाने/ राहत पहुचाने, अत्याचार को रोकने तथा अत्याचार की घटनाओं पर सक्षम कार्यवाही करने के लिए राज्यपाल पुरस्कार के तहत नगद 50 हजार रूपये, प्रशंसा पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित व पुरूस्कृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल ने कहा कि बेमेतरा जिले के लिए गौरव का विषय है कि बेमेतरा पुलिस के महिला उप. निरी. नीता राजपूत को उनके उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप राज्य स्तरीय पुरस्कार से पुरस्कत किया गया। तथा जिले के आजाक थाना में पदस्थ प्र. आर. अरविंद शर्मा को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पुलिस पदक के लिए विभुषित किये जाने हेतु चुना गया है। एसपी ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनो को बधाई देते हुए कहा कि इकाई में पदस्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इनसें प्रेरणा लेने अपनी क्षमता के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करना चाहिए। इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने महिला उप. निरी. नीता राजपूत एवं प्र. आर. अरविंद शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर उनके कार्यो की सराहना करते हुए बधाईया एवं शुभकामनाएं दी । तथा अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा विमल कुमार बैस, डीएसपी (मुख्यालय) बेमेतरा रामकुमार बर्मन ने भी दोनो की कार्यो की सराहना करते हुए बधाई देकर उनके उज्वल भविष्य की शुभकामना की गई।

Related Posts