BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने यातायात कार्यालय का निरीक्षण कर जिले की यातायात व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

 

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा जिले के यातायात कार्यालय का निरीक्षण कर जिले की यातायात व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियो को दिया गया निर्देश…

भिलाई। आज दिनांक 08.05.2022 को दुर्ग जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिले के यातायात व्यवस्था को और व्यवस्थित करने समस्त कर्मचारियों को आवश्यक हिदायत दिया गया।

जिसके अंतर्गत समस्त स्टॉफ को निर्धारित समय में एवं साफ सुथरी वर्दी पर ड्यूटी पहुंचने एवं पूर्ण ईमानदारी तथा लगन के साथ कार्य करने कहा गया व यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों को समझाईस के साथ साथ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। साथ ही आम नागरिको से मधुर व्यवहार के साथ कार्य करे एवं व्हीआईपी प्रवास के दौरान सतर्कता के साथ डुयूटी करने कहा गया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा या परेशानी होने पर तत्काल अपने उच्च अधिकारियों से एवं स्वयं से संपर्क कर अपनी परेशानियों को साझा करने कहा गया है ताकि उक्त परेशानी की तत्काल निवारण किया जा सके।

Related Posts