BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने खुर्सीपार थाना का किया निरीक्षण, स्टॉफ से विभागीय, पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं से हुए रूबरू

भिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक पल्लव द्वारा आज दिनांक 26.6.2022 को थाना खुर्सिपार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य रूप से भारतीय पुलिस सेवा के वैभव बैंकर एवं सीएसपी विश्वास चंद्राकर, टिआई त्रिनाथ त्रिपाठी व स्टॉफ उपस्थित थे। एसपी द्वारा कर्मचारियों से उनके विभागीय, पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं के सम्बंध में पूछा गया।

पुलिस के कार्यों एवं जनता से अच्छे सम्बंध के विषय में समझाईस दी गई। थाना के कार्य में सुधार, रिकार्ड एवं शासकीय सम्पत्ति के रख रखाव का अवलोकन कर सुधार की हिदायत दी गई। कर्मचारियों के अच्छे कार्यों की प्रशंसा कर और अच्छे कार्य करने प्रोत्साहित किया गया।

Related Posts