BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसएसपी विजय अग्रवाल ने ली अपराध समीक्षा बैठक, वर्षान्त के पूर्व प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश

भिलाई। आज दिनांक 23.11.2025 को विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग प्रातः 10.00 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आहुत की गई।

बैठक के दौरान वर्षान्त के पूर्व लंबित प्रकरणों का पर्याप्त एवं ठोस साक्ष्य संकलन कर केस को मजबूती प्रदान करते हुए निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार निगरानी, गुण्डा बदमाशों पर लगातार निगाह रखने, इनके गतिविधियों की जांच किए जाने, अवैध कार्यों में संलिप्त आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर इनके विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने, सक्रिय चाकूबाजों, नशेड़ियों को सूचीबद्ध कर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा एलेक्जेण्डर किरो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा, आकर्षि कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Related Posts