BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसएसपी बद्रीनारायण मीणा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस का पैदल पेट्रोलिंग अभियान शुरू, सुबह-शाम की जा रही है पैदल पेट्रोलिंग

दुर्ग। जिले में त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए एवं अपराध की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में ‘ पैदल पेट्रोलिंग’ अभियान ‘सुबह एवं शाम’ चालू किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों में घटनाओं के मद्देनजर अपराध की रोकथाम हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है।

 

थाना प्रभारियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में टीम बनाकर बाइक एवं पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से वर्दी एवं सिविल में व महिलाओं पुलिसकर्मियों के द्वारा पिंक गस्त के माध्यम से महिलाओं एवं नागरिकों को अपराध के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक कराया जा रहा है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखकर पुलिस से संपर्क कर सूचना देने के संबंध में बताया जा रहा है।

दुर्ग पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सुनसान गलियों, आउटर कॉलोनियों, रिहायशी इलाकों, पार्क, स्टेडियम, बाजारों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। सुबह एवं शाम होने वाले गस्त का नेतृत्व स्वयं राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है।

Related Posts