BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने देर रात चांदनी थाना पहुंचकर रात्रि गश्त को किया चेक, जवानों को चौकन्ना रहने और फरियादियों के शिकायतों पर तत्काल विधि संगत कार्रवाई करने प्रभारी को दिए निर्देश

एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने अचानक दुरस्थ थाना चांदनी पहुंच रात्रि गश्त को किया चेक…थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर जवानों को चौकन्ना रहने और फरियादियों के शिकायतों पर तत्काल विधि संगत कार्रवाई करने प्रभारी को दिया निर्देश…छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा से लगे अर्न्तर्राज्जीय चेकपोस्ट नवाटोला का किया औचक निरीक्षण…

 

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर अनाचक देर रात्रि में दुरस्थ थाना चांदनी पहुंचकर रात में पुलिस की गश्त की जांच की और देखा कि क्या पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी ठीक से कर रहे हैं, ताकि रात के समय आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को पूर्ण सजगता के साथ गश्त करने, गश्त में किसी प्रकार की कोताही न बरतने, अवैध गतिविधियों-कार्यो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने एवं आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की बारीकी से चेकिंग के निर्देश दिए। गश्त पर तैनात कर्मियों से गश्त की डिटेल जानकारी ली।

गश्त चेक करने के बाद डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर थाना चांदनी का औचक निरीक्षण कर प्रभारी व विवेचकों से लंबित अपराधों और शिकायतों का डिटेल ब्यौरा लिया और जल्द निकाल के निर्देश दिए। थाना के पंजियों का अवलोकन किया और कमिर्यो को जल्द पूरा करने, सीसीटीएनएस एन्ट्री को जाना और शत्-प्रतिशत अपराधों, चालानों का ब्यौरा जल्द पूर्ण करने कहा। थाना में लगे सीसीटीव्ही का अवलोकन किया और बैकअप को देखा।

उन्होंने प्रभारी को कहा कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धजन एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल विधि संगत कार्रवाई करते हुए उन्हें राहत दिलाए, शिकायत लेकर आने वाले ग्रामीणों के समस्या को आत्मीयता से सुने और त्वरित कार्यवाही करें। दुरस्थ स्थित चांदनी थाना में जवानों के रहने की सुविधा के बारे में पूछा और जरूरी निर्माण का प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए।

रोजनामचा और रिकार्ड संधारण की स्थिति बेहतर देख संतोष व्यक्त करते हुए और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वर्तमान में चलाए जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग के आयोजनों के बारे में पूछा और प्रभारी को कहा कि थाना के प्रत्येक गांव में साइबर अपराध, नशे से बचाव, यातायात नियमों की जानकारी दिए जाने हेतु चलित थाना का आयोजन कर लोगों को जागरूक करें, थाना के बीट में तैनाती को देखा और उन्हें मजबूती से कार्य करने के निर्देश दिए।

डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा से लगे अर्न्तर्राज्जीय चेकपोस्ट नवाटोला का औचक निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारी व जवानों की सक्रियता को परखा और चेकपोस्ट पर कड़ी चौकसी के लिए लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरा का अवलोकन कर फुटेज रिकार्डिंग क्षमता को जाना और बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए।

तैनात अधिकारी व जवानों को कहा कि आपकी नजरों से अवैध शराब व गांजा की तस्करी करने वाले बचने नहीं चाहिए, हर अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखे, संदिग्ध वाहनों की कड़ी जांच की जाए एवं किसी भी परिस्थिति में अवैध तस्करी न होने पाए।

Related Posts