BREAKING

Uncategorised

एसएसपी ने बस स्टैंड परिसर के सामने मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने अधिकारियों को दिये निर्देश

रायपुर। आज दिनांक 23 दिसंबर 2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर से अजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में बस स्टैंड परिसर के सामने मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया इस दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु यातायात के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए:-

*बस स्टैंड परिसर के सामने मुख्य मार्ग पर यात्री वाहन बस का चालक वाहन रोककर सवारी चढ़ाते-उतारते हैं जिसके कारण मुख्य मार्ग में आने वाली यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है ! बस स्टैंड परिसर के सामने मुख्य मार्ग पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाएं व सवारी उतारना-चढ़ाना पुणत: प्रतिबंधित किया जावे! आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही करें!

*बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग पर वाहनों के निकलने हेतु लेन सिस्टम बनाया जाए जिससे वाहन आसानी से निकल सके इसके लिए स्टॉपपर की सहायता से लेन सिस्टम बनाया जाए साथ ही यातायात का अतिरिक्त बल लगाकर बेहतर व्यवस्था बनाया जाए!

*इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए Smart City Limited द्वारा स्थापित आईटीएमएस पी एस सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंस करने निर्देशित किया गया!

Related Posts