BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में धूमधाम से मनाया गया अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस

दुर्ग। एस.आर. हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस को धूम धाम से मनाया गया। जिसमे समस्त स्टाफ के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ बैंड बाजे के साथ किया गया एवं कार्यक्रम में डॉ. अर्चना मेथाईस (आई.सी.यू.इंचार्ज) हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी एवं डॉयरेक्टर कैलाश सोनी एवं डॉ. अश्वनी शुक्ला उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अर्चना के माध्यम से नर्सेस को हमेशा कार्य के प्रति मरीजो के प्रति लगन से कार्य करने की सलाह दी गई ।
हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी ने संबोधन करते हुए कहा कि नर्स ही मानव जीवन को बचाने के लिए देवदूत का रूप ले कर मरीजो की देखभाल कर उनकी रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहे है एवं अपने कार्य को ही श्रेष्ठ कार्य मानकर आगे बढ़ने की सलाह दी। व्यवहार से सब कुछ जीता जा सकता है, जिसके माध्यम से समस्त परिस्थितियों में मरीज के विशेष देखभाल के साथ मरीजो का ईलाज सुचारू रूप से चलता रहे।
हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर कैलाश सोनी ने संबोधित करते हुए समस्त स्टाफ नर्स को सधन्यवाद दिया, जिन्होंने मरीजो के साथ रह कर अपने सरल स्वभाव से मरीजो की सुरक्षा में विशेष योगदान दिया है , जिन्होंने निडर होकर इस जानलेवा कोविड महामारी को हराने के लिए अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में हरि, आभा , पार्वती, आईरिस, निधि, लवली, सिमरन, रोशनी, शालीन, किशोर, इंदु, ममता, ग्वालिन, निशा, पूजा, आलोक, विभा, प्रिया, रितिका, संतोषी, समीक्षा, आकांक्षा, श्रद्धा, टीनू, दिलेश्वरी, विणा, सुचिता, चन्द्रकली, रीना, प्रतिमा, प्रेरणा, बादल, प्रियंका, विकास, प्रीति मिश्रा, तारा पटेल, विजय बघेल, अफसार निशा व अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts