BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में 29 अगस्त को नि:शुल्क कोविड टीकाकरण

 

दुर्ग। एस.आर.हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।आयोजित निःशुल्क टीकाकरण शिविर में पहला डोज दूसरा डोज व बूस्टर डोज लगाया जाएगा। 29 अगस्त सोमवार को यह शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में मौजूद रहेगी। शासन द्वारा निः शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।

एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रभारी अधिकारी डॉ. एस. पी. केसरवानी ने बताया कि टीकाकरण में 12 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बच्चे, पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हो सकते हैं। जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है वे यहां पहुंच कर निःशुल्क टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं।

टीकाकरण के लिए आने वाले सभी व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड एवं मोबाइल जरूर लाएं। हेल्प लाईन न. 6262613200, 6262613300, 6262613400

Related Posts