दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में 12 मई अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर मानव सेवा के प्रति समर्पित नर्सों का सम्मान किया गया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा केक काटकर प्रसन्नता जाहिर की गई । नर्सिंग स्टाफ को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया एवं प्रबंधन द्वारा गिफ्ट भी प्रदान किया गया।
एस.आर. अस्पताल के चेयरमैन संजय तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मानव सेवा के प्रति समर्पित नर्सिंग स्टाफ के द्वारा कोविड-19 काल में मरीजों को प्रदान की गई सेवाएँ वन्दनीय है। कार्यक्रम में डॉक्टर शिव पटेल प्रेमलाल चंद्राकर नर्सिंग स्टाफ हरीसाहू सीमा बरहरे, ममता कुमारी, किशोर कुमार, प्रतिमा केरकेट्टा, विद्या, ज्योति, लीना जे.एन. पांडे जाकिर मोहम्मद अजय अग्रवाल रसपाल भट्टी व अन्य स्टाफ मौजूद थेl














