BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसआर अस्पताल चिखली दुर्ग में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

 

दुर्ग। एस.आर.हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग मे 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व पर अस्पताल के डॉक्टरो नर्सिग स्टाफ सहित मरीज के परिजनो एवं क्षेत्रवासियो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया गया। तिरंगा यात्रा मे डॉक्टरो एवं क्षेत्रवासियो ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि डाँ.आर.के.दिवाकर ( वरिष्ठ रेडीयोलॉजिस्ट ), डॉ. एस.पी.केसरवानी ( शिशु रोग विशेषज्ञ ) डॉ विवेक शर्मा ( न्यूरो सर्जन), डॉ. दीपक सिन्हा ( हड्डी रोग विशेषज्ञ) डॉ. विश्वामित्र दयाल ( प्लास्टिक सर्जन) डॉ. पवन देशमुख (ICU इंचार्ज) कमल शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार ) त्रिलोचन सिंह ( वरिष्ठ समाजसेवी) अखिलेश सिंह ( वरिष्ठ समाजसेवी ) रमेश गुप्ता ( वरिष्ठ पत्रकार) राम उपकार तिवारी (वरिष्ठ समाज सेवी ) व अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रवन्ध द्वारा कर्मवीर देवदुतो का सम्मान करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । प्रबन्धन द्वारा कर्मवीर निष्ठावान स्टाफ को चांदी का प्रतीक चिन्ह स्प्रेम भेट किया गया। मरीजो के हितार्थ सेवाएं प्रदान करने वाले देवदूत डॉ. अश्वनी शुक्ला, प्रियेश मिश्रा, प्रेमलाल चन्द्राकर, हरी साहू, यवन्ति, गोपी राम माण्डले, पंचबाई, बिन्दू,  रामराज राय, धर्मेन्द्र देवांगन का सम्मान किया गया।

एसआर.अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत किया पुष्प गुच्छ भेट कर किया गया एव चेयरमेन ने अपने उदबोधन मे कहाँ कि आजादी दिलाने में मातृशक्ती ने विशेष भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के अतिथि डाँ विवेक शर्मा ने कहाँ कि स्वच्छ भारत रखना एवं नियमो का पालन करना भी राष्ट्र भक्ति है ! वही डॉ एस पी केसरवानी ने अपने उदबोधन में कहाँ कि शहीदो के त्याग तपस्या बलिदान से हमे आजादी मिली है।

कार्यक्रम में चिन्ना राव ,चन्द्रीका तिवारी, मोटा राजू , समीम, चन्दन, शंकर, संजय जायसवाल ने अस्पताल के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। संस्थान के सदस्यो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ती के गीत संगीत से उपस्थित जन झूम उठे।

कार्यक्रम मे डाँ नीलम चन्द्राकर,जगजीत नारायण पाण्डेय,विजय गवान्डे, नमः शिवाय,कपिल उत्पल,चन्द्र सेन राठौर,अजय तिवारी,डॉ नुपुर शर्मा,डॉ विभूति,जाकीर हुसैन, राजेश त्रिपाठी, सीमा शर्मा,कृष्णा मिश्रा, रीतू पाटिल,निशा साहू सीमा बरहरे,डॉ सचिन रामटेके, डाँ एस के पटेल,लीला कोसरे, रत्ना तिवारी,रूपा चेलक,इंदू कुरे केसरी,यमुना पटेल,रमेश पारख हरीश एम्बुलकर, दामन, किशन यादव,डेनियल, गुडु तिवारी, टिकेन्द्र,करुणा, रेखा पारकर, नीतू तिवारी,रोशनी यादव व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Related Posts