BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसआई मुकेश सोरी होंगे जेवरा सिरसा के नए चौकी प्रभारी, एसपी पल्लव ने जारी किया आदेश, दुर्ग सीएसपी और इन निरीक्षकों को किया कार्यमुक्त, इनको मिला अतिरिक्त प्रभार

भिलाई। दुर्ग जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने पदभार ग्रहण करते ही फेरबदल शुरू कर दिया है साथ ही दूसरे जिलों में ट्रांसफर हुए निरीक्षकों को भी कार्यमुक्त कर दिया है। एसपी पल्लव ने आज पांच आदेश जारी करते हुए एसआई मुकेश सोरी को जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी और एसआई सुधांशू बघेल को अंजोरा चौकी प्रभारी की जिम्मदारी सौपी है वही निरीक्षक सीताराम ध्रुव, अवध राम साहू, व्ही प्रभा राव, राजकुमार जैन, उनेश देशमुख तथा झुमुक लाल सांडिल्य को कार्य मुक्ति का आदेश जारी किया है।

वही दुर्ग सीएसपी आईपीएस जितेंद्र यादव का तबादला होने पर आज उन्हें भी कार्यमुक्त कर दिया गया है तथा इनका दुर्ग सीएसपी का प्रभार डीएसपी मुख्यालय अभिषेक झा को दिया है वही भिलाई नगर सीएसपी राकेश जोशी के सेवानिवृत्त होने पर भिलाई नगर सीएसपी का प्रभार डीएसपी क्राइम नसरउल्ला सिद्दीकी को सौंपा है।

 

 

Related Posts