BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

एशिया कप 2022: भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर T20 वर्ल्ड कप का हिसाब किया चुकता, हार्दिक-भुवनेश्वर के बाद जडेजा भी चमके, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया, इसके साथ ही भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया…

 

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल करने पर पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, टीम इंडिया ने आज के मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है। मैं उन्हें जीत की बधाई देता हूं। बता दें कि इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की है। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात दी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था।

मैच इतना रोमांचक था कि सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, वाह क्या रोमांचक मैच है। टीम इंडिया ने अच्छा खेला। खेलों की यही सुंदरता है कि कैसे वे आनंद और गर्व के साथ देश को एकजुट और प्रेरित करते हैं। टीम इंडिया की जीत के बाद कई शहरों से तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें लोग नाच-गाकर जश्म मनाते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा, अद्भुत विजय! भारतीय क्रिकेट टीम ने आज अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराकर एशिया कप में अपने सफर का शानदार शुभारंभ किया है। हार्दिक बधाई टीम इंडिया! विजय का यह क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है।

बता दें कि पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में भारत को 147 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने केवल पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें कि पिछले साल टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आज भारत ने वह बदला भी चुकता कर लिया।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदकर इस प्रतियोगिता में अपने खिताब बचाओ अभियान की विजयी शुरुआत की है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में सात की बार की विजेता भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 147 रन पर समेट दिया और फिर 19.4 ओवर में 5 विकेट खाेकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से 10 विकेटों से मिली करारी हार का बदला भी चुकता कर लिया है।

पाकिस्तान से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने एक रन के स्कोर पर ओपनर केएल राहुल (0) का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (12) और अपना 100 T20I मैच खेलने उतरे विराट कोहली (35) ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी की। लेकिन दोनों बल्लेबाजों के अर्धशतकीय साझेदारी पूरी नहीं हो पाई क्योंकि मोहम्मद नवाज ने पहले कप्तान रोहित को और फिर विराट को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को जल्दी-जल्दी दो विकेट निकाल कर दे दिए। विराट ने शून्य पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 34 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए।

10वें ओवर में 53 रन तक तीन विकेट गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव (18) और बल्लेबाजी में उपरी क्रम में भेजे गए रवींद्र जडेजा (35) ने चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। लंबी हो रही साझेदारी को एक बार फिर नसीम ने ही तोड़ा जब उन्होंने सूर्यकुमार को बोल्ड कर दिया। भारत को अब मैच जीतने के लिए अंतिम 5 ओवरों में 51 रनों की दरकार थी और जडेजा के साथ हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद थे। यहां से जडेजा और पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी करके भारत को जीत की तरफ पहुंचा दिया। अंतिम ओवर में भारत को 7 रनों की दरकार थी और गेंद मोहम्मद नवाज के हाथों में थी। लेकिन हार्दिक ने छक्का मारकर जीत दिला दी। जडेजा ने 29 गेंदाें पर दो चौके और दो छक्के लगाए। हार्दिक ने 17 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 33 रनाें की मैच जिताऊ पारी खेली।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत सही नहीं रही और टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने 42 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए। भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ही ओवर में कप्तान बाबर आजम (10) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार आवेश खान ने फखर जमां (10) को आउट करके पाकिस्तान को दूसरा झटका दे दिया। इन दोनों के बाद पाकिस्तान की सारी उम्मीदें मोहम्मद रिजवान पर आ टिकी। रिजवान ने फिर इफ़्तिख़ार अहमद (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 45 रनों की साझेदारी की।

लंबी होती जा रही इस साझेदारी काे हार्दिक पांड्या ने इफ़्तिख़ार को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर तोड़ा। इफ़्तिख़ार ने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। इफ़्तिख़ार को आउट करने के बाद हार्दिक ने फिर रिजवान काे भी सीमा रेखा पर आवेश खान के हाथों कैच कराकर भारत को चौथी सफलता दिलाई। रिजवान ने 42 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की बदौलत 43 रनों की पाारी खेली। हार्दिक ने फिर इसी ओवर में ख़ुशदिल शाह (2) को भी रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान को पाचवां झटका दे दिया और अपना तीसरा विकेट झटक लिया।

15वें ओवर में 97 रन तक 5 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम संकट में फंसती दिखाई दे रही थी। इसके बाद उसने 112 के स्कोर पर मोहम्मद आसिफ (9) के रूप में अपना छठा विकेट भी गंवा दिया। आसिफ को भुवी ने सूर्यकुमार के हाथाें कैच कराया। इसके अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद वाज (1) को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा।

मैच के 19वें ओवर में भुवनेश्वर ने दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लेकर पाकिस्तान को तहस-नहस कर दिया। भुवी हैट्रिक पर पहुंच गए थे, लेकिन वो हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। भुवी ने पहले शादाब खान को और फिर अपना डेब्यू मैच खेल रहे नसीम शाह को पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान ने इसके बाद 19.5 ओवर में 147 रन का स्कोर बनाया।

Related Posts