एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का लाइव मैच हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर देख सकते है, जबकि मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर 2:30 बजे से देखा जा सकता है…
नईदिल्ली (ए)। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज 2 सितंबर को खेला जाना है। फैंस को भारत-पाक के हाई-प्रेशर वाल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तान टीम ने एशिया कप के ओपनिंग मैच में नेपाल को 238 रन से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच कांटेदार टक्कर होने वाली है।
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज 2 सितंबर को खेला जाना है। फैंस को भारत-पाक के हाई-प्रेशर वाल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तान टीम ने एशिया कप के ओपनिंग मैच में नेपाल को 238 रन से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है।
ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच कांटेदार टक्कर होने वाली है। इस मैच को फैंस बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में जानते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते है।
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मैच आज 2 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका का पल्लेकल स्टेडियम में खेला जाएगा।
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का लाइव मैच हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर देख सकते है, जबकि मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर 2:30 बजे से देखा जा सकता है। बता दें कि अगर मोबाइल पर फैंस एशिया कप देखें तो उसके लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन अगर लैपटॉप या टीवी पर मैच इस ऐप पर देखा जाएगा तो इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 13 बार एक-दूसरे के बीच भिड़त हो चुकी हैं। भारत ने 13 में से 7 मैच में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को पांच मैच में जीत मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
बता दें कि एशिया कप में हमेशा भारतीय टीम का दबदबा रहा है। अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारत ने 7 बार (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010,2016 और 2018) में खिताब जीता है, जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने 6 बार ये ट्रॉफी जीती है।















