श्रीलंका को 2020 चरण की मेजबानी करनी थी लेकिन महामारी के कारण पहले इसे 2021 में स्थगित कर दिया गया जिसके बाद फिर इसे 2022 में कराने का फैसला किया गया. पाकिस्तान को पहले 2022 एशिया कप की मेजबानी करनी थी, अब वह 2023 चरण की मेजबानी करेगा….
नईदिल्ली (ए)। क्रिकेट के रोमांच में सबसे अधिक लोगों की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर रहती है। एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाले एशिया कप टी-20 मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने शनिवार को यहां अपनी आम सालाना बैठक के बाद घोषणा की कि श्रीलंका 27 अगस्त से 11 सितंबर तक एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
ये पांच टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा
महाद्वीप की सभी पांच टेस्ट टीमें (भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और मेजबान श्रीलंका) टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी जिसमें एक और एशियाई टीम होगी जिसका फैसला 20 अगस्त से होने वाले वाले क्वालीफायर टूर्नामेंट के बाद होगा. एसीसी ने अपनी एजीएम के बाद ट्वीट किया कि एशिया कप 2022 (टी20 प्रारूप) का आयोजन इस साल श्रीलंका में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक किया जायेगा. इसके लिये क्वालीफायर 20 अगस्त 2022 के बाद खेले जायेंगे. टूर्नामेंट का पिछला चरण 2018 में खेला गया था जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी. कोविड-19 महामारी के कारण 2020 चरण को स्थगित करना पड़ा था।
2021 में टूर्नामेंट स्थगित
श्रीलंका को 2020 चरण की मेजबानी करनी थी लेकिन महामारी के कारण पहले इसे 2021 में स्थगित कर दिया गया जिसके बाद फिर इसे 2022 में कराने का फैसला किया गया. पाकिस्तान को पहले 2022 एशिया कप की मेजबानी करनी थी, अब वह 2023 चरण की मेजबानी करेगा. टूर्नामेंट में जुड़ने वाली छठी टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग में से होगी।
टीम इंडिया ने सात बार जीता है खिताब
भारत ने सात बार इस प्रतियोगिता में खिताब हासिल किया है. भारतीय टीम 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में चैंपियन बन चुकी है. भारत के बाद जीतने के मामले में श्रीलंका का नंबर आता है और श्रीलंका की टीम 5 बड़े खिताब जीतने में कामयाब रही है।
विराट ने एशिया कप में बनाये हैं 766 रन
विराट ने एशिया कप के 16 मैचों में 766 रन बनाये हैं जिसमें 3 शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं. कोहली ने एशिया कप में अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 183 रन बनाम पाकिस्तान खेली थी।
The Asia Cup 2022 (T20 Format) will be held in Sri Lanka from 27 August – 11 September later this year. The Qualifiers for the same will be played 20 August 2022 onwards.
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) March 19, 2022
श्रीलंका ने सबसे ज्यादा बार खेला टूर्नामेंट
श्रीलंका ने एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक प्रदर्शन (14) भी किए हैं, इसके बाद भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं जिन्होंने 13 बार टूर्नामेंट खेला है. बाकी दो बार पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में जीत हासिल की है।















