श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सिराज ने कहर बरपा दिया. खिताबी मैच में सिराज के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए…
नईदिल्ली (ए)। कोलंबो में मियां मैजिक ने कमाल कर दिया. 2023 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज श्रीलंकाई टीम पर आफत बनकर टूट पड़े. सिराज ने सिर्फ 16 गेंदों में ही पांच विकेट ले डाले. उन्होंने सिर्फ एक ओवर में ही चार विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 13 ओवर में 7 विकेट खोकर 39 रन बना लिए थे। जिसमे सिराज ने 6 और बुमराह ने 1 विकेट चटकाए है।
सिराज ने तोड़ी श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर खिताबी मुकाबले में सिराज ने सिर्फ 16 गेंदों में ही पांच विकेट ले डाले. वनडे क्रिकेट में पहली बार सिराज ने यह कारनामा किया है. सिराज ने पथुम निसांका, सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा और दसुन शनाका को पवेलयिन की राह दिखाई।
एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने सिराज श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में चार विकेट लेकर सिराज ने इतिहास रच दिया है. वह वनडे क्रिकेट में एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. वहीं ऐसा करने वाले वह विश्व के दूसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले सिर्फ श्रीलंका के पूर्व महान दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ही वनडे में एक ओवर में चार विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।














