BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

एशियन गेम्स में यशस्वी जायसवाल का ताबड़तोड़ शतक: भारत ने नेपाल को क्वाटरफाइनल में 23 रन से हराया, अर्जुन और सुनील सिंह ने दिलाया 10वें दिन का पहला मेडल

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अब तक 9 दिनों में कुल 60 मेडल जीते हैं. इसमें 13 गोल्ड के अलावा 24 सिल्वर मेडल और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं…

नईदिल्ली (ए)। एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों के क्रिकेट इवेंट में खेले जा रहे पहले क्वार्टर-फाइनल में भारत ने नेपाल के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा है. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों में 100 रन जड़े. यहां शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेली।

भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारतीय टीम ने यहां दमदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए यशस्वी और रुतुराज ने 9.5 ओवर में 103 रन की साझेदारी की. इस स्कोर पर कप्तान रुतुराज अपना विकेट दे बैठे. उन्होंने 23 गेंद पर 25 रन बनाए. इसके बाद भारत ने बैक टू बैक अपने दो विकेट गंवाए. तिलक वर्मा 10 गेंद खेलकर महज 2 रन बना पाए और विकेटकीपर जितेश शर्मा भी 4 गेंद पर 5 रन बनाकर चलते बने.

हालांकि दूसरे छोर से यशस्वी की आतिशी बल्लेबाजी जारी रही. यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. शतक पूरा करते ही वह पवेलियन लौट गए. यशस्वी ने अपनी पारी में 7 छक्के और 8 चौके जड़े.

भारतीय टीम एक समय 16.2 ओवर में 150 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने 22 गेंद पर नाबाद 52 रन की पार्टनरशिप की और टीम इंडिया को 200 के पार पहुंचाया. शिवम दुबे ने 19 गेंद पर 25 रन जड़े, वहीं रिंकू सिंह ने 15 गेंद पर 37 रन की लाजवाब पारी खेली.नेपाल के लिए दिपेंद्र सिंह ने प्रभावी गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके. संदीप लामिछाने और सोमपाल कामी को एक-एक विकेट मिला.

बता दें कि भारत की सीनियर टीम इस वक्त वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा ले रही है. ऐसे में एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपनी बी टीम उतारी है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने नेपाल को 23 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम 2023 एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. भारत के लिए बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा. वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

तीरंदाजी में भारत के अभिषेक ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अभिषेक ने सेमीफाइनल में जू जेहून को दो अंकों से शिक्सत दी. इसके साथ ही उन्होंने मेडल कंफर्म कर लिया है. अपने आखिरी पूल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने हॉन्गकॉन्ग को बुरी तरह हरा दिया है. हालांकि, टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी थी, लेकिन इस जीत से टीम को मनोबल और ऊंचा होगा. भारतीय टीम ने 13-0 से हॉन्गकॉन्ग पर जीत दर्ज की।

भारत की ज्योति सुरेखा और अदिति गोपीचंद के बीच महिला तीरंदाजी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में ज्योदित ने अदिति को 149-146 के स्कोर से हरा दिया. इस जीत के साथ ज्योति फाइनल में प्रवेश कर गई हैं. वहीं अदिति अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगी।

एशियन गेम्स के 10नें दिन अर्जुन और सुनील सिंह ने भारत को पहला मेडल दिलाया. इस भारतीय जोड़ी ने कैनो डबल 1000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके साथ ही 2023 एशियन गेम्स में भारत के नाम अब 61 मेडल हो गए हैं।

Related Posts