एशियन गेम्स 2023 में आज (6 अक्टूबर) पुरुष क्रिकेट का सेमीफाइनल खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हैं…
नईदिल्ली (ए)। एशियाई खेलों में भारत की ओर से लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है. 12वें भारतीय दल ने एशियन गेम्स में कुल 5 मेडल्स जीते, जिसमें 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहा. आर्चरी (तीरंदाजी) में भारत की मेन्स और विमेंस कंपाउंड टीम ने गोल्ड पर निशाना लगाया. वहीं स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स के ज़रिए भी भारत की झोली में गोल्ड आया. इसके अलावा सौरव घोषाल ने मेन्स सिंगल स्क्वैश में सिल्वर और महिला पहलवान अंतिम पंघाल (53Kg) ने ब्रॉन्ज जीता।
इन खिलाड़ियों ने दिलाए तीन गोल्ड भारत के लिए आर्चरी में विमेंस कंपाउंड टीम की ज्योति, आदिति और प्रणीत ने गोल्ड दिलवाया. इसके अलावा आर्चरी मेन्स कंपाउंड की टीम के ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश ने कमाल करते हुए गोल्ड अपने नाम किया. वहीं स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में दीपिका पल्लीकल और हरिंदरपाल सिंह ने भारत की झोली में गोल्ड डाला. इस तरह भारत ने 12वें तीन गोल्ड जीते. अब तक भारत के कुल गोल्ड मेडल्स की संख्या 21 हो चुकी है।
इन खेलों में पक्का हुआ मेडल: सात्विक और चिराग ने बैडमिंटन के मेन्स डबल्स में सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए और मेडल पक्का कर दिया है. सात्विक और चिराग की जोड़ी का सेमीफाइल मुकाबला कल आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से होगा।
भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को जापान के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेगी।
भारतीय कबड्डी टीम ग्रुप स्टेज के चारो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. सेमीफाइनल मुकाबला कल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
बैडमिंटन सिंगल में एचएस प्रणय ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. यह भारत के लिए 1982 के बाद से बैडमिंटन सिंगल में पहला मेडल होगा. प्रणय कल सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे।
खत्म हुआ पीवी सिंधु का सफर एशियाई खेलों में पीवी सिंधु का सफर समाप्त हो गया. उन्होंने विमेंस सिंगल का क्वार्टर फाइनल हे बिंगजियाओ के खिलाफ 16-21, 12-21 से गंवा दिया था।
86 मेडल्स के साथ नंबर चार पर मौजूद भारत: मेडल्स टैली भारत चौथे नंबर पर मौजूद है. भारतीय दल अब तक 86 मेडल्स अपने नाम कर चुका है, जिसमें 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज शामिल हैं. वहीं टैली में मेज़बान चीन 333 मेडल्स के साथ अव्वल नंबर पर मौजूद है. चीन अब तक 179 गोल्ड जीत चुका है।
एशियन गेम्स 2023 के पुरुष क्रिकेट इवेंट के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की टक्कर है. यहां भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. प्लेइंग-11 में आवेश खान की जगह शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है. बता दें कि यह शाहबाज का पहला T20I मुकाबला है।















