BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एयर इंडिया फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली में कराई गई लैंडिंग, 175 यात्री थे सवार

दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-807 के एसी यूनिट में आग लगने के बाद उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है…

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार (17 मई) को बड़ा हादसा टल गया. एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-807 के एसी यूनिट में आग लगने के बाद वह फ्लाइट वापस लौटकर आ गई, जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया. इस फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे. दिल्ली में शुक्रवार की शाम 6:38 बजे फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि यात्रियों के लिए बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट दिल्ली लौटकर आ गई और सुरक्षित रूप से लैंडिंग कर चुकी है।

एयर इंडिया विमान से यह जुड़ी यह लगातार दूसरी घटना है. इससे पहले गुरुवार (16 मई) को दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को अपनी उड़ान रद्द करनी पड़ी थी. पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया का विमान एक टग ट्रैक्टर से टकरा गया था. उस फ्लाइट में 180 लोग मौजूद थे और सभी यात्री को सुरक्षित फ्लाइट से बाहर निकाल लिया गया था. एयर इंडिया ने उस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

इस घटना के बाद सभी यात्री लगभग 6 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे. एयर इंडिया की ओर से कहा गया था कि सभी यात्रियों को उनका पूरा किराया वापस कर दिया गया है और इंटरनेशनल कनेक्शन वाले यात्रियों के लिए फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गई. उस फ्लाइट में बैठे एक यात्री ने कहा, “जब फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ी तो विमान एक टग टैक्टर से टकरा गया. सभी यात्री एक घंटे तक फ्लाइट में फंसे रहे।”

Related Posts