BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एयरपोर्ट में होगा विमानों का महाकुंभ: अब तक 55 के जारी हुए शेड्यूल, आगे और बढ़ेगी यह संख्या

महाकुंभ के दौरान पहली बार एयरपोर्ट से चार कंपनियों के विमानों का संचालन होगा। इसमें अकासा, इंडिगो, स्पाइस जेट एवं एलाइंस एयर शामिल हैं। चर्चा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कुछ शहरों के लिए सीधी उड़ान का कार्यक्रम जारी कर सकती है…

 

प्रयागराज (ए)। मेले के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों का भी कुंभ देखने को मिलेगा। विमानन कंपनियां अब तक 55 विमानों का शेड्यूल जारी कर चुकी हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ सकती है। महाकुंभ के दौरान पहली बार एयरपोर्ट से चार कंपनियों के विमानों का संचालन होगा। इसमें अकासा, इंडिगो, स्पाइस जेट एवं एलाइंस एयर शामिल हैं। चर्चा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कुछ शहरों के लिए सीधी उड़ान का कार्यक्रम जारी कर सकती है।

इस बीच विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने प्रयागराज से इंदौर और जयपुर के लिए सीधी उड़ान का शेड्यूल जारी किया है। एलाइंस एयर की जयपुर की उड़ान 10 जनवरी और इंदौर की उड़ान 11 जनवरी से शुरू होगी।

यह दोनों विमान सप्ताह में एक दिन यहां से उड़ान भरेंगे। जयपुर से हर शुक्रवार शाम पांच बजे उड़ान भरकर विमान शाम 6:50 बजे यहां आएगा।इसी तरह प्रयागराज से यह विमान हर रविवार शाम 6:45 बजे उड़ान भरेगा जो रात 8:35 बजे जयपुर पहुंचेगा।

वहीं, इंदौर-प्रयागराज विमान हर शनिवार इंदौर से रात 8:05 बजे उड़ान भरेगा, जो रात 10:05 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसी तरह प्रयागराज से प्रत्येक सोमवार इंदौर की उड़ान शाम 7:40 बजे रवाना होगी जो रात 9:40 बजे वहां पहुंच जाएगी।

महाकुंभ अवधि में सर्वाधिक विमानों का आवागमन दिल्ली के लिए होगा। कुछ तिथियों में दिल्ली के लिए एक दिन में छह-छह उड़ान रवाना होगी। इसके अलावा पुणे, विशाखापट्टनम समेत दस शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की भी सुविधा रहेगी।

महाकुंभ के दौरान सीधी उड़ान
एलाइंस एयर : दिल्ली, बिलासपुर, जयपुर, इंदौर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, देहरादून, चंडीगढ़ और कोलकाता।
इंडिगो : दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, रायपुर, भुवनेश्वर, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद।
स्पाइस जेट : जयपुर, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बंगलूरू। अकासा एयर : मुंबई और दिल्ली।

Related Posts