BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एमेच्योर बिलो 1700 ऑनलाइन शतरंज स्पर्धा का उदघाटन कर मुख्यातिथि सुनील रामटेके ने कहा- छत्तीसगढ़ में अब शतरंज व्यापक रूप ले चुका है

भिलाई। एमेच्योर बिलो 1700 ऑनलाइन राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील रामटेके (सेल एस. सी. , एस. टी. फेडरेशन के चेयरमैन व मेंबर आफ पार्लियामेंट कमेटी) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाराम कोलटे (कोऑर्डिनेटर कांग्रेस वर्किंग कमिटी ) ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य चैंपियन रविकुमार मौजूद थे।

स्पर्धा का वर्चुअल उदघाटन सुनील रामटेके द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शतरंज अब व्यापक रूप ले चुका है । आने वाले दिनों खिलाड़ी देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालाराम कोलटे ने संघ की सराहना करते हुए कहा कि लगातार ऑनलाइन आयोजन कर शतरंज गतिविधियों को जारी रखा है।

कोरोना काल मे आपदा और मुसीबत को अवसर में बदलने की शानदार कोशिश है ऑनलाइन चैंपियनशिप। उन्होंने खिलाड़ियों की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन आयोजन सचिव हेमन्त खुटे ने किया।

इस दरमियान आर्बिटर पैनल के अलंकार भिवगड़े,रोहित यादव, आशुतोष साहू, अनीश अंसारी मयंक, राकी एवं आयोजन समिति के सरोज वैष्णव प्रमुख रूप से उपस्थित थे । इस चैंपियनशिप में 27 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। स्पर्धा टोरनेलो फार्मेट पर स्वीस लीग पद्धति से पांच चक्रों में खेली जा रही है। स्पर्धा का समापन कल होगा।

Related Posts