BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एमपॉक्स को लेकर राज्यों और UTs के लिए एडवाइजरी जारी, लोगों में घबराहट फैलने से रोकने समेत कई निर्देश

स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एमपॉक्स को लेकर परामर्श जारी किए हैं। इसके अनुसार भारत में एमपॉक्स के आगे प्रसार को रोकने/कम करने के लिए किए जाने वाले प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों के बारे में बताया गया है…

 

नईदिल्ली (ए)। स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक परामर्श जारी किया है, जिसमें भारत में एमपॉक्स के आगे प्रसार को रोकने और कम करने के लिए किए जाने वाले प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के बारे में बताया गया है।

स्वास्थ्य सचिव की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध है कि वे सभी समुदायों को इस बीमारी, इसके प्रसार के तरीकों, समय पर रिपोर्टिंग की आवश्यकता व महत्व और निवारक उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए जरुरी गतिविधियां करें। यह महत्वपूर्ण है कि लोगों में किसी भी तरह की घबराहट को रोका जाए। संदिग्ध और पुष्ट मामलों दोनों की देखभाल के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन सुविधाओं की पहचान, ऐसी सुविधाओं में आवश्यक रसद और प्रशिक्षित मानव संसाधनों की उपलब्धता और बढ़ोत्तरी पर ध्यान दिया जाए।

स्वास्थ्य सचिव के पत्र के अनुसार, इस पर सख्ती से निगरानी और इससे निपटने के सभी उपाय किए जाने चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने राज्यों को लिखा कि लोगों में अनावश्यक डर फैलाने से बचें। उन्होंने सतर्क रहने की जरूरत पर भी बल दिया।

Related Posts