दुर्ग। नगर पालिक निगम के सभाकक्ष डाटा सेंटर में एमआईसी की बैठक हुई, जिसमें वार्षिक 2022-23 बजट पर चर्चा की गई। महापौर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी व सभापति राजेश यादव की मौजूदगी में एमआईसी मेयर इन कॉउंसिल में जनहित के मुद्दों से जुड़ी ज्यादातर योजनाएं है।
29 मार्च को सामान्य सभा की बैठक की जाएगी। बजट पेश होगा। निगम क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए विभिन्न योजनाओं पर राशि खर्च की जाएगी। आज बैठक में पुरखा के सुरखा योजना में वृक्ष प्रत्येक घर मे लगाया जाना है।शासकीय जमीन का संरक्षण दिव्यांगों की शादी के लिए भवन आरक्षण,महापौर गुमटी योजना,किरायेदार के लिए प्रथक आवास योजना, तालाबो का सौंदर्यकरण।
बैठक में मौजूद वित्त विभाग दीपक साहू,लोक कर्म विभाग अब्दुल गनी, राजस्व एवं बाजार विभाग ऋषभ जैन, जलकार्य विभाग संजय कोहले, सामान्य प्रशासन विभाग जयश्री जोशी, विद्युत विभाग भोला महोविया, महिला बाल विकास विभाग जमुना साहू, पर्यावरण विभाग सत्यवती वर्मा,स्वास्थ्य विभाग हमीद खोखर, शिक्षा एवं खेलकुद विभाग मनदीप सिंह भाटिया,सांस्कृतिक विभाग अनूप चंदनिया,शंकर ठाकुर के अलावा कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, लेखाधिकारी राज कमल बोरकर,सचिव शरद रत्नाकर,जावेद अली, स्टोनो मनोहर साहू,थान सिंह यादव, वीरेंद्र ठाकुर समेत अन्य उपस्तित थे।














